'धरती के स्‍वर्ग' को देख इश्क में डूबे अंजू और नसरुल्‍ला पाकिस्तान का यह इलाका जितना खूबसूरत, उतना ही खतरनाक

Updated on 26-07-2023 03:01 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि भारत की अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और इस्लाम कबूल कर फातिमा बन गई है। अंजू अपने दोस्त से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले पहुंची थी। अफगानिस्तान बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर बसा यह जिला जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। एक ओर यहां मनमोहक पहाड़ियां हैं तो वहीं दूसरी ओर आतंकवादी संगठन टीटीपी यहां काफी सक्रिय है। दो बच्चों की मां 35 साल की अंजू पिछले हफ्ते अपने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए राजस्थान से पाकिस्तान आई थी।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने पहले इस्लाम कबूल किया और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। इसके बाद वह और नसरुल्लाह जिला अदालत पहुंचे जहां गवाहों की मौजूदगी में दोनों ने निकाह कर लिया। पाकिस्तानी पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। निकाहनामे की एक कॉपी भी सामने आई है। वहीं नसरुल्लाह ने इन सभी दावों का खंडन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों को कड़ी सुरक्षा में अदालत लाया गया और निकाह के बाद तुरंत वे वहां से निकल गए। उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

अंजू ने लोवारी टॉप में कराया फोटोशूट

खबरों की मानें तो अदालत से निकलकर वे दोनों लोवारी टॉप एरिया गए जहां उन्होंने एक रोमांटिक वीडिया शूट करवाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। एक वीडियो में अंजू इलाके की खूबसूरती की तारीफ करती हुई नजर आ रही है। अपर दीर जिले का लोवारी टॉप एरिया बेहद खूबसूरत इलाका है जैसा कि अंजू और नसरुल्लाह के वीडियो में नजर आ रहा है। पाकिस्तान में कुछ लोग इसे 'धरती का स्वर्ग' भी कहते हैं। लेकिन यह जगह दिखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक भी है।

टीटीपी का गढ़ है खैबर पख्तूनख्वा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का गढ़ माना जाता है जो देश में शरिया कानून लागू करना चाहता है। इस प्रांत की सीमा अफगानिस्तान से मिलती है इसलिए यह बॉर्डर पार से आने वाले आतंकियों के खतरे का भी सामना करता है। अपर दीर से करीब 166 किमी दूर स्वात घाटी में आए दिन टीटीपी आतंकी हमले करते रहते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद से न सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा बल्कि पूरे पाकिस्तान में आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.