पाकिस्‍तान से अगले दो दिन में भारत आ रही अंजू, पति नसरुल्‍ला ने किए कई खुलासे, होंगी गिरफ्तार?

Updated on 28-11-2023 02:44 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तानी नसरुल्‍ला से शादी करने वाली भारत की अंजू अगले दो दिन में वापस आने जा रही हैं। खुद नसरुल्‍ला ने इसकी पुष्टि की है। नसरुल्‍ला ने कहा कि वह खुद अंजू को भारतीय सीमा तक छोड़ने जा रहा है। नसरुल्‍ला ने खुलासा किया कि फेसबुक पर दोस्‍ती हुई और दोनों के बीच एमवे कंपनी के प्रॉडक्‍ट को लेकर सबसे पहले बातचीत शुरू हुई। नसरुल्‍ला ने कहा कि धीरे-धीरे दोनों में प्‍यार हो गया और मैंने अंजू को प्रेम का इजहार किया। नसरुल्‍ला ने कहा कि अंजू रावलपिंडी तक आई और हम उन्‍हें लेने गए।

एक पाकिस्‍तानी यूट्यूबर मोहसिन को दिए इंटरव्‍यू में नसरुल्‍ला ने कहा कि अंजू और सीमा हैदर की तुलना नहीं की जानी चाहिए। सीमा हैदर अवैध तरीके पाकिस्‍तान गई है और अंजू वीजा लेकर पाकिस्‍तान आई है। उसने कहा कि अंजू का उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा है और वह कोर्ट में तलाक पर साइन नहीं कर रहा है। नसरुल्‍ला ने कहा कि अंजू ईसाई थी और जब वह भारत से पाकिस्‍तान आई तो मेरे प्‍यार की खातिर उसने अपना धर्म कुर्बान कर दिया। अंजू अब फातिमा बन चुकी है। नसरुल्‍ला ने कहा कि उन्‍हें कई गिफ्ट मिले और यह लगातार मिल रहे हैं।

अंजू से भारत में हो सकती है पूछताछ


पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला ने बताया कि उसे सबसे महंगा गिफ्ट जमीन है। नसरुल्‍ला ने दावा किया कि अंजू बच्‍चों के लिए पाकिस्‍तान से भारत जा रही है। अंजू के भारत में दो बच्‍चे हैं। इस महीने के अंत तक अंजू भारत जा रही है। अंजू के दस्‍तावेज तैयार हो गए हैं। अंजू पूरे साल के लिए नहीं आई थी। मैं अंजू को छोड़ने वाघा बार्डर जाऊंगा। अंजू के बच्‍चों को लेकर नसरुल्‍ला ने कहा कि यह उसका काम है कि वह क्‍या फैसला करती है। नसरुल्‍ला ने दावा किया कि वह 4 साल से अंजू से प्‍यार कर रहा था। कोरोना से पहले इस प्‍यार की शुरुआत हुई।

नसरुल्‍ला से प्‍यार करने वाली अंजू भारत जरूर आ रही हैं लेकिन उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। अंजू के पूर्व पति अरविंद ने पुलिस में मामला दर्ज करा रखा है। यही नहीं अंजू ने भी कहा है कि वह भारत आकर अपने ऊपर लगे हर आरोप का जवाब देंगी। वहीं नसरुल्‍ला भी भारत में अंजू पर खतरे की आशंका जता चुका है। अंजू पर यह भी आरोप लग रहा है कि वह आईएसआई के इशारे पर बयान दे रही थी। इन सब आरोपों को देखते हुए अंजू के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.