पाकिस्तान में पीएम मोदी का है गजब का क्रेज... भारत लौटी अंजू ने बताई वहां की कौन सी बात

Updated on 07-12-2023 01:26 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान से भारत लौटकर आई अंजू फातिमा का अगला कदम क्‍या होगा, सबकी निगाहें इस पर ही टिकी हुई हैं। अंजू जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्‍ला से मिलने के लिए पाकिस्‍तान चली गई थी। कहा गया कि यहां के खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के रहने वाले नसरुल्‍ला से अंजू ने शादी कर ली है और अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। हालांकि दोनों ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा है। एक खास इंटरव्‍यू मं अंजू ने अपने आगे की प्‍लानिंग के बारे में बताया है। अंजू की मानें तो वह पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत पाकिस्‍तान गई थी। उसके पास वैध वीजा था और साथ ही उसने शादी की बात पर कोई जवाब नहीं दिया। उसने इसे पर्सनल मैटर बताकर टाल दिया।

क्‍यों गई थी पाकिस्‍तान
अंजू से पूछा गया कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्‍तान गईं और फिर अचानक वापस आ गईं। उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर पिछले तीन-चार महीनों में पाकिस्‍तान में क्‍या हुआ? इस पर अंजू ने जो जवाब दिया वह कुछ इस तरह से था, 'मैं पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत पाकिस्‍तान गई थी। मैं वहां पर कानूनी प्रक्रिया के तहत वीजा हासिल करने के बाद गई थीं।' अंजू ने नसरुल्‍ला के साथ शादी और उसके साथ फोटोग्राफ्स को पर्सनल मैटर बताते हुए, इस पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

निकाल कबूल करने में हिचकिचाहट
अंजू ने नसरुल्‍ला के साथ निकाह को खुलकर कबूल नहीं किया। अंजू ने बताया कि वह पूरे प्‍लान के साथ पाकिस्‍तान गई थी। वह अपनी बड़ी बेटी को बताकर दुश्‍मन मुल्‍क गई थी। अंजू ने इस बात को मानने से भी इनकार कर दिया कि उसका वीजा एक साल तक के लिए बढ़ाया गया है। अंजू ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। एक साल का वीजा मिलने में काफी टाइम लगता है और मुझे इतने समय तक वहां पर नहीं रुकना था।' अंजू की मानें तो वह इस बात को दिमाग में रखकर गई थीं कि उन्‍हें कितने समय में वापस आना है। उन्‍हें मालूम था कि उनके बच्‍चे बहुत ज्‍यादा समय तक उनसे दूर नहीं रह सकते हैं। इसलिए उन्‍हें वापस भी आना था। उन्‍होंने घूमने-फिरने के मकसद से कुछ समय के लिए वीजा अवधि बढ़वाई थी।

नसरुल्‍ला आएगा भारत?

उनसे पूछा गया कि क्‍या वह पाकिस्‍तान वापस जाएंगी? इस पर अंजू ने जवाब दिया, 'वह बाद की बात है। अभी तो पाकिस्‍तान से वापस आई हूं।' अंजू ने कहा कि वह नसरुल्‍ला को भी भारत बुलाएंगी। अंजू ने कहा है कि वह पहले अपने बच्‍चों और पहले पति अरविंद के साथ बात करेंगी। इसके बाद आगे क्‍या करना है, इस पर कोई फैसला लेंगी। वहीं अरविंद ने कहा है कि वह बच्‍चों के लिए अंजू से बात करेंगे। लेकिन पूरा फैसला बच्‍चों पर निर्भर करता है। अरविंद ने अंजू को अपनाने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। उनका कहना है कि जो बच्‍चे कहेंगे, वह वही करेंगे। अगर वह अंजू को अपनाने के लिए कहेंगे तो वह उन्‍हें अपना लेंगे। अंजू से उसके परिवार वालों ने अभी तक कोई मुलाकात नहीं की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.