अंजू आने वाली है भारत, नसरुल्लाह ने कहा- पाकिस्तान अब उनका घर, बच्चों से मिलकर आएंगी वापस

Updated on 30-10-2023 02:01 PM
पेशावर: सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जिसे मित्र बनाया उससे शादी करने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक दूरदराज गांव में पहुंची अंजू नाम की 34 वर्षीय भारतीय महिला पाकिस्तान सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद स्वदेश लौटेगी। दो बच्चों की मां अंजू के पाकिस्तानी पति ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने अगस्त में अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था। इस्लाम धर्म अपनाने और नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था।

अंजू के पाकिस्तानी पति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है।’ उन्होंने कहा कि जैसे ही वाघा सीमा पर आने-जाने के लिए दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, अंजू भारत की यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा, वह भारत में अपने बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान लौटेंगी।

2019 में दोस्त बने थे अंजू नसरुल्लाह

अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से वापस आएंगी क्योंकि पाकिस्तान अब उनका घर है।’ अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी जिसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों वर्ष 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। जब अंजू पाकिस्तान गई थी तो वह कह रही थी कि वह यहां सिर्फ घूमने के लिए आई है। लेकिन बाद में उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.