पाकिस्‍तान में ही रहना चाहती है अंजू, भारत आने का इरादा छोड़ा! इंटरव्‍यू में नसरुल्‍ला ने किए कई खुलासे

Updated on 03-08-2023 02:16 PM

इस्‍लामाबाद: भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां के न्‍यूज चैनल से खास बातचीत की है। इस बातचीत को सुनने के बाद एक बात तो तय है कि अंजू फिलहाल भारत आने के बारे में नहीं सोच रही है। अंजू की मानें तो वह पाकिस्‍तान में मिल रहे प्‍यार से काफी खुश है और वहीं रहना चाहती है। अंजू, नसरुल्‍ला से मिलने के लिए पिछले दिनों पाकिस्‍तान गई है और उसके निकाह की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक अंजू ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की है। अंजू और नसरुल्‍ला की लवस्‍टोरी इस समय भारत और पाकिस्‍तान दोनों मुल्‍कों में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों को वहां पर कई गिफ्ट्स भी मिल रहे हैं।

 
पाकिस्‍तान लगा बहुत अलग!
अंजू ने बोल न्‍यूज से बातचीत में कहा, 'पाकिस्‍तान के बारे में जैसा सुनती थी उससे बहुत अलग लगा। मैं किसी की बातों पर ध्‍यान नहीं देती और यह मेरा फैसला था।' अंजू ने आगे कहा कि पहले दिन जब उन्‍होंने नसरुल्‍ला से बात की तब से ही उनसे मिलने का इरादा कर लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए बस नसरुल्‍ला से मिलना है। अंजू के मुताबिक सारी चीजें कानूनी थीं। उन्‍होंने अपना फैसला लिया और खुशी-खुशी बॉर्डर पार किया और पाकिस्‍तान पहुंच गईं। अंजू की मानें तो उन्‍हें काफी अच्‍छा लग रहा है और वह पाकिस्‍तान में ही रहना चाहती हैं। अंजू का वीजा 20 अगस्‍त को खत्‍म हो रहा है। नसरुल्‍ला के साथ अंजू इस समय राजधानी इस्‍लामाबाद में है। माना जा रहा है कि वह अपना वीजा बढ़ाने की अपील पाकिस्‍तान की सरकार से कर सकती है।
 
 
नसरुल्‍ला ने कहा थैंक्‍स
वहीं, नसरुल्‍ला ने बताया कि उन्‍होंने अंजू को कैसे हासिल किया। नसरुल्‍ला ने बताया कि साल 2019 में दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। 2022 के अंत में नसरुल्‍ला ने पाकिस्‍तान के गृह मंत्रालय के पास अंजू के एनओसी के लिए अप्‍लाई किया। नसरुल्‍ला ने बताया कि गृह मंत्रालय ने उनका केस समझा और एनओसी दे दी। इसके बाद जब वह अंजू को लेकर अपने घर गए तो उनके परिवार वालों ने भी खुशी-खुशी अंजू को स्‍वीकार कर लिया। नसरुल्‍ला का परिवार उनके फैसले से जरा भी नाराज नहीं था। नसरुल्‍ला ने गृह मंत्रालय को इसके लिए थैंक्‍यू भी कहा है।

अंजू को मिल रहा सुकून
नसरुल्‍ला ने एक इनफ्लुएंसर को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि उनकी लवस्‍टोरी तब आगे बढ़ी जब अंजू ने उनसे अपर दीर के वीडियोज और फोटोग्राफ्स मांगे थे। अंजू को अपर दीर काफी अच्‍छा लगा था। इसके बाद से ही वह पाकिस्‍तान जाने के सपने देखने लगी थीं। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए अंजू पाकिस्‍तान के खैबर जा पहुंची और नसरुल्‍ला के साथ रहने लगीं। इसी इंटरव्‍यू में अंजू ने कहा कि उसे यह जगह काफी अच्‍छी लग रही है। उसने नसरुल्‍ला से इसके बारे में जितना सुना था, यह जगह उससे भी कहीं ज्‍यादा खूबसूरत है। अंजू की मानें तो उसे अपर दीर में काफी मानसिक शांति मिल रही है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.