अंकित राजपूत ने क्रिकेट से लिया संन्यास:फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई, विजय हजारे ट्राफी में स्टैण्ड बाई में रखे गए

Updated on 17-12-2024 04:01 PM

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने सोमवार को अचानक से क्रिकेट की दुनिया से अलविदा कह दिया। उन्होंने ये फैसला किस कारण लिया ये तो उन्होंने नहीं बताया। मगर माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) का ओर से सोमवार को घोषित हुई विजय हजारे ट्राफी की टीम में अंकित को स्टैण्ड बाई में रखा गया है।

अंकित यूपी के सीनियर खिलाड़ी है

UPCA के इस फैसले से अंकित को काफी आहत पहुंची हैं, हालांकि उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा है कि संन्यास लेने का ये मेरा निजी फैसला है। अंकित ने अपने संन्यास की घोषणा एक्स पर की है। इसमें उन्होंने उन सभी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने क्रिकेट के उनके सफर में योगदान दिया।

आईपीएल में भी कई टीमों में रह चुके हैं

कानपुर के रहने वाले अंकित राजपूत ने इंडिया-ए के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरिकंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स, लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के भी सदस्य रह चुके हैं।

इसके अलावा यूपी टी-20 लीग में वो कानपुर टीम के सदस्य थे। उन्होंने कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह यूपी रणजी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। अंकित ने अपने करियर में 80 फर्स्ट क्लास मैचों में 248, 50 लिस्ट ए मैचों में 71 तथा 87 टी-20 मैचों में 105 विकेट लिए हैं।

बिना ट्रायल के शामिल हुआ खिलाड़ी

सूत्रों की माने तो विजय हजारे ट्रॉफी के लिए जिस टीम की घोषणा हुई है। उसमें एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो बिना यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन से खेला है। इसके अलावा वह ट्रायल में भी नहीं शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.