रणबीर-आलिया की शादी पर अंकिता लोखंडे ने पोस्ट की अपनी तस्वीर तो लोगों ने दिया 'अटेंशन सीकर' का टैग

Updated on 16-04-2022 08:29 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने बचपन के सखा के साथ शादी कर ली लेकिन वे लगातार ट्रोलिंग का शिकार होती आई हैं। ऐसा कोई भी मौका नहीं होता है जब ट्रोल्स उन्हें खरी खोटी ना सुनाएं। पवित्र रिश्ता अभिनेत्री जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी जमकर खिंचाई करते हैं।

अब अंकिता लोखंडे ने कुछ ऐसा कर दिया है कि एक बार फिर से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कल यानी कि 14 अप्रैल को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को 4 महीने पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की थी। बस फिर क्या था लोगों ने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। दरअसल कल शाम को ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। ऐसे में लोग अंकिता लोखंडे को कॉपी कैट और जलनखोर जैसे टैग देने लगे हैं।

आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरों के सामने आने के कुछ ही देर बाद जैसे ही अंकिता लोखंडे ने अपनी तस्वीरों को पोस्ट किया, वैसे ही लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने अंकिता लोखंडे के लिए लिखा है, 'साल की बड़ी शादी के दिन भी तुम्हें लाइमलाइट लेनी है। बस भी कर दो।' वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए आज बड़ा दिन है तो उन्हें चैन से रहने दो... हर किसी की शादी पर तुम्हें अपनी फोटो डालनी होती है।' इसी तरह कई लोग अंकिता लोखंडे को अटेंशन सीकर बोल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.