अंकिता लोखंडे ने शादी की शेयर कीं हल्दी सेरिमनी की फोटो

Updated on 26-12-2021 07:27 PM

मुंबई। टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई थी। उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दोनों ने अपनी शादी में खूब एंजॉय किया। अब अंकिता लोखंडे ने शादी की अपने हल्दी सेरिमनी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। अंकिता की ये अनसीन फोटोज फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। फोटोज में अंकिता अपने पूरे परिवार के साथ-साथ विक्की जैन के साथ बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वहीं लाल रंग के शरारा में एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत लग रही हैं।

  अँकिता ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें चारों तरफ फूलों का डेकोरेशन दिखाई दे रहा है। जिसके बीचो-बीच अंकिता गुलाब की पंखूरी के बीच हल्दी लगवा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री लाल रंग का खूबसूरत सा शरारा पहने दिखाई दे रही है। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी और मांथे पर बिंदी लगा रखी है। वहीं हल्दी के रंग से अंकिता का चहरा दमक रहा है। अंकिता लोखंडे अपनी हल्दी एल्बम में विक्की जैन संग कपल गोल भी दे रही हैं। एक फोटो में अंकिता और विक्की जैन एक दूसरे को हल्दी लगा रहे हैं। वहीं दूसरे फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे फोटो में अंकिता ने विक्की को गले लगा रखा है।

दोनों के प्यार को देख फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक अन्य तसवीर में अंकिता अपनी मां के साथ पोज दे रही हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। इससे पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपुत को डेट कर रही थी। जिसके बाद 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से एक दूसरे के साथ शादी की। दोनों की शादी की सभी रस्में काफी ग्रैंड तरीकें से हुई। अंकिता ने शादी से पहले बैचलर पार्टी भी की थी। विक्की पेशे से जाने माने बिजनेसमैन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.