फिल्म राधेश्याम के प्रदर्शन तिथि की घोषणा

Updated on 06-02-2022 05:12 PM

मुंबई टी सीरीज ने यूवी क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई अपनी फिल्म राधेश्याम की प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी है। पहले 14 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली उनकी यह फिल्म अब 11 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। राधेश्याम के ट्रेलर ने अब तक दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में वो सफलता प्राप्त नहीं की है जो आरआरआर ने की थी।

इसके अतिरिक्त राधेश्याम को लेकर दर्शकों में वो बज भी नजर नहीं रहा है जो प्रभास की साहो के प्रदर्शन के वक्त नजर रहा था। हिन्दी बेल्ट में साहो को हालांकि ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। राधेश्याम को लेकर भी कुछ ऐसे ही दिखायी दे रहा है। इस फिल्म को हिन्दी बेल्ट में बहुत बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना कम ही नजर रही है। पुष्पा: राइज के बाद से दर्शक उन दक्षिण भारतीय फिल्मों का इंतजार कर रहा है जिसमें भरपूर मात्रा में एक्शन होने के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों का समावेश है। इसके चलते राधेश्याम के निर्माताओं को हिन्दी बेल्ट में नुकसान हो सकता है।फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया है। पोस्टर में हम एक जहाज को तूफान में फंसते हुए देख सकते हैं। कैप्शन में लिखा है कि प्यार और नियति के बीच सबसे बड़ी जंग का गवाह है। ट्रेलर में हमने प्रभास को विक्रमादित्य की भूमिका निभाते हुए देखा, जो एक ज्योतिषी है, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उसे प्रेरणा (पूजा हेगड़े) से प्यार हो जाता है लेकिन उनकी प्रेम कहानी में कई मुश्किलें आती हैं। यह फिल्म पहले फिल्म 14 जनवरी, 2022 को आने वाली थी।

महामारी की तीसरी लहर के कारण फिल्म में देरी हुई लेकिन निर्माताओं के पास सिनेमाघरों के फिर से खुलने का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मेकर्स हमेशा से ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते थे। फिल्म अब 11 मार्च, 2022 को रिलीज होने जा रही है। बीच में इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इस फिल्म के निर्माता ओटीटी प्लेटफार्म द्वारा मिल रहे 450 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे सीधे ओटीटी पर प्रदर्शित कर रहे हैं। लेकिन इन सभी अफवाहों का निर्माताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर खंडन किया गया था और कहा गया कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही प्रदर्शित होगी। गुलशन कुमार और टी-सीरीज की राधे श्याम को यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन ने पेश किया है। इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है।

 फिल्म कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। मालूम हो कि दक्षिण भारतीय फिल्मकारों ने अब अपनी उन फिल्मों को प्रदर्शित करने की घोषणाएँ करना शुरू कर दिया है जो कोविड-19 की 3री लहर के चलते स्थगित हो गई थी। पिछले दिनों आरआरआर, आचार्य, रामाराव ऑन ड्यूटी, भीमला नायक आदि फिल्मों की नई रिलीज डेटों की घोषणा हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.