शासकीय हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा

Updated on 06-10-2021 06:19 PM

रायपुर, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज बालोद जिले की नगर पंचायत अर्जुन्दा के आदर्श भारती विद्यालय प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2019-20 और 2020-21 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं संकुल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान समारोह में दिवंगत शिक्षकों के परिजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित 172 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान हुआ। मंत्री डॉ. टेकाम ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल के शासकीय हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपए की घोषणा की।


मंत्री डॉ. टेकाम ने शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षकों और गुरूजनों का सम्मान प्राचीनकाल से होता चला रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के साथ समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा मंे तेजी से कार्य किया जा रहा है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने प्रदेश के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किया जा रहा है।


संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चोे की प्रतिभा को निखारकर उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री बिरेश ठाकुर, श्री कृष्णा दुबेे और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.