भारत-पाकिस्‍तान में शादी का एक और मामला कराची की अमीना ने ऑनलाइन किया निकाह, जानिए कौन है

Updated on 07-08-2023 02:05 PM
कराची: सीमा हैदर और अंजू की तरह ही अब कराची की अमीना खबरों में हैं। अमीना का केस थोड़ा सा अलग है। वह न तो बॉर्डर पार करके भारत आईं और न ही यहां से उनका प्रेमी बॉर्डर पार करके पाकिस्‍तान गया। अमीना एक कदम आगे निकलीं और उन्‍होंने ऑन लाइन ही भारत के युवक से निकाह कर लिया। अमीना का निकाह पाकिस्‍तान में खबरों में छाया हुआ है। अंजू और सीमा के बाद अमीना की लवस्‍टोरी लोगों को हैरान कर रही है। इसे हालांकि लवस्‍टोरी कहना भी गलत होगा मगर निकाह के साथ ही अमीना भी अंजू और सीमा हैदर की कैटेगरी में आ गई हैं।
अमीना का रसूख वाला परिवार
सीमा पार निकाह की एक और कहानी उस समय सामने आई जब कराची की रहने वाली अमीना ने एक भारत के रहने वाले अरबाज से शादी कर ली। अमीना को भारत का वीजा नहीं मिल रहा था और इसलिए उन्‍होंने ऑन लाइन शादी करने का फैसला किया। अरबाज राजस्थान के जोधपुर शहर के रहने वाले हैं। उनका परिवार पाकिस्‍तान में अमीना के परिवार से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि उनके परिवार के एक सदस्य की पहले से ही पड़ोसी देश की लड़की से शादी हो चुकी है। कराची में अमीना का परिवार काफी रसूख वाला है।
कराची से 'कबूल है'
अरबाज के दादाजी ने बताया कि उनका पोता चार्टर्ड अकाउंटेंट है, जिसकी शादी पाकिस्तान की एक लड़की से हुई है। उनकी खुशी देखकर अमीना के परिवार ने हमारे बेटे से शादी के लिए हाथ मांगा, जिसे हमने स्वीकार कर लिया। अफजल ने कहा कि समारोह साधारण तरीके से आयोजित किया गया। इसके बावजूद यह एक वर्जुअल शादी थी। अरबाज अपनी बारात लेकर शादी वाली जगह पर पहुंचे थे। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के काजी निकाह में मौजूद थे। अमीना ने कराची से 'कबूल है' कहा और शादी को मंजूरी दे दी।

क्‍यों नहीं मिलता वीजा
दूल्हा, जो एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर हैं। उन्‍होंने कहा कि अमीना वीजा के लिए आवेदन करेगी। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान में शादी नहीं करना चाहते थे क्‍योंकि इसे भारत में मान्यता नहीं मिलेगी। भारत पहुंचने पर दोबारा शादी करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की दुल्हन को शादी करने के लिए भारतीय वीजा नहीं मिलता है। इसलिए दोनों ने ऑनलाइन शादी करने का फैसला किया और मौलवी ने इनकी शादी का प्रमाणपत्र दिया। अमीना के वीजा के लिए अब उसक ससुराल वाले आवेदन करेंगे।

लव स्‍टोरी पार्ट 3
अमीना और अरबाज की शादी सीमा पार रिश्तों की एक और कहानी है। इससे पहले पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में अपने साथी सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत आई थी। वह मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। इसके बाद 35 वर्षीय अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा गई, जिससे उसने बाद में शादी कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.