विराट का एक और डीपफेक वीडियो वायरल:इसमें कहा- गिल का नेक्स्ट कोहली बनना कठिन

Updated on 29-08-2024 05:23 PM

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक और डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोहली के पुराने इंटरव्यू को एडिट किया गया है। 33 सेकेंड के इस वीडियो में कोहली इंडियन ओपनर शुभमन गिल की बुराई करते नजर आ रहे हैं। वे तेंदुलकर और खुद को लीजेंड बता रहे हैं।

इसी साल फरवरी में भी उनका डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में कोहली एक सट्‌टेबाजी ऐप का ऐड करते दिखाई दिए थे। तब भारतीय क्रिकेटर ने सोशल पोस्ट के जरिए सफाई दी थी।

इस वीडियो में कहा- एक ही विराट कोहली है

इस वीडियो में कोहली कह रहे हैं, 'मैं गिल को करीब से देख रहा हूं। वे प्रतिभाशाली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रतिभा दिखाने और स्टार बनने के बीच एक बड़ा अंतर है। गिल की टेक्नीक शानदार है, लेकिन हमें खुद से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। लोग उसे अगले विराट कोहली के तौर पर देखते हैं, लेकिन मैं क्लियर कर दूं कि केवल एक ही विराट कोहली है। मैंने जितने खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया है और जिन परिस्थितियों में रन बनाए हैं, उसे आप गिल की एक पारी से नहीं आंक सकते हैं। उसे ऐसा करने में टाइम लगेगा।'

तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा भी हुए शिकार

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट’ गेमिंग ऐप को प्रमोट करते नजर आए थे।

खुद सचिन ने इसे पोस्ट करके लिखा कि ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग पूरी तरह से गलत है। उन्होंने इस मैसेज के साथ भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग किया था।

इस फेक वीडियो में वे ये कहते दिखे थे कि उनकी बेटी सारा इस गेम से रोजाना बहुत पैसा निकालती हैं। वे लोगों को बताते हैं कि मुझे आश्चर्य होता है कि अब अच्छा पैसा कमाना कितना आसान हो गया है।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था
पिछले साल नवंबर में रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हआ था, जिसमें AI टेक्नोलॉजी से एक इन्फ्लूएंसर के चेहरे पर बड़ी सफाई से रश्मिका का चेहरा मॉर्फ किया गया था। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने रश्मिका के इस फेक वीडियो को असली समझ लिया, क्योंकि उसमें दिख रहे एक्सप्रेशन बिल्कुल रियल लग रहे थे।

हालांकि, यह महिला रश्मिका नहीं बल्कि जारा पटेल नाम की एक लड़की थी, जिसके चेहरे को बदलकर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। ALT न्यूज के एक जर्नलिस्ट ने डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद इसका खुलासा किया था। 

कई सेलिब्रिटी भी हो चुके हैं शिकार
रश्मिका मंधाना के अलावा आलिया भट्‌ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार सेलिब्रिटी भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं।

डीपफेक होता क्या है और कैसे बनाया जाता है?
डीपफेक शब्द पहली बार 2017 में यूज किया गया था। तब अमेरिका के सोशल न्यूज एग्रीगेटर Reddit पर डीपफेक ID से कई सेलिब्रिटीज के वीडियो पोस्ट किए गए थे। इसमें एक्ट्रेस एमा वॉटसन, गैल गैडोट, स्कारलेट जॉन्सन के कई पोर्न वीडियो थे।

किसी रियल वीडियो, फोटो या ऑडियो में दूसरे के चेहरे, आवाज और एक्सप्रेशन को फिट कर देने को डीपफेक नाम दिया गया है। ये इतनी सफाई से होता है कि कोई भी यकीन कर ले। इसमें फेक भी असली जैसा लगता है।

इसमें मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। इसमें वीडियो और ऑडियो को टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया जाता है।

AI और साइबर एक्सपर्ट पुनीत पांडे बताते हैं कि अब रेडी टु यूज टेक्नोलॉजी और पैकेज उपलब्ध हैं। अब इसे कोई भी उपयोग कर सकता है। वर्तमान टेक्नोलॉजी में अब आवाज भी इम्प्रूव हो गई है। इसमें वॉयस क्लोनिंग बेहद खतरनाक हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.