अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पेट्रोल स्‍टेशन पर फिर एक भारतीय मूल के व्‍यक्ति की हत्‍या, लूटपाट के दौरान मारी गोली

Updated on 23-01-2023 05:56 PM
वाशिंगटन: अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में सशस्त्र लूट के दौरान भारतीय मूल के 66 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलाडेल्फिया के एक टीवी स्टेशन ‘6एबीसी’ की खबर में कहा गया कि फिलाडेल्फिया पुलिस ने गुरुवार को एक निगरानी वीडियो जारी किया जिसमें पेट्रोल पंप कर्मी पेट्रो सिबोराम की हत्या करना चाह रहे तीन संदिग्धों को दिखाया गया है। पुलिस को इनकी तलाश है।
मंगलवार की घटना
यह घटना मंगलवार को टोरेसडेल एवेन्यू स्थित 7100 ब्लॉक के एक्सॉन में हुई, जो नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया के टैकोनी में एक प्रमुख व्यावसायिक सड़क है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को उम्मीद है कि कोई वीडियो में दिख रहे नकाबपोश लोगों को उनके कपड़ों से पहचान कर उसके बारे में जानकारी दे। पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप के ‘मिनी मार्“ के पिछले हिस्से में घुस गए जहां पैट्रो काम कर रहे थे। इसके बाद अपराधियों ने उनपर गोलियां चला दी।
कैश रज‍िस्‍टर लेकर भागे लुटेरे
एक गोली पैट्रो की पीठ पर लगी और अपराधी कैश रजिस्टर लेकर भाग गए। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलाडेल्फिया के पुलिस कप्तान जोस मदीना ने कहा, ''यह बहुत दुखद था। कर्मयारी की हत्या कर दी गई। बच्चे उन्हें काफी पसंद करते थे...।'' सीबीएस न्यूज फिलाडेल्फिया के अनुसार, पैट्रो मूल रूप से भारत के रहने वाले थे और हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं।

हत्‍या पर जताया दुख

कर्मचारी की हत्या के बाद एक्सॉन पेट्रोल पंप के प्रबंधक का कहना है कि वे सुरक्षा द्वार लगा रहे हैं। पड़ोसियों ने पैट्रो के बारे में बताया कि वह अपने ग्राहकों को अच्छी तरह से जानता था और काफी मददगर था। एक ग्राहक ने उनकी हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि ''वह इसके लायक नहीं था। वह बस एक अद्भुत व्यक्ति था।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.