कटोरा लेकर घूम रहे पाकिस्तान की एक और बेइज्जती, इस बार भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने किया पानी-पानी

Updated on 17-01-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: कर्ज में डूब चुके पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती कम होने का नाम ही नहीं ले रही। भले ही पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज हो, लेकिन बावजूद इसके एशिया कप की मेजबानी की जिद नहीं छोड़ रहा। इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी उसके गाल में करारा तमाचा मारा है। दरअसल, आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिए 951 करोड़ रुपये में बिके हैं। यानी बीसीसीआई को एक मैच से सात करोड़ नौ लाख रुपये की कमाई होगी। ये रकम पाकिस्तान सुपर लीग को एक मैच से होने वाली कमाई से दोगुनी से भी ज्यादा है।
पाकिस्तान सुपर लीग कहां खड़ा है?
2015 में पांच टीम से शुरू हुए पाकिस्तान सुपर लीग खुद की तुलना आईपीएल से करता है, लेकिन शायद यह भूल जाता है कि उसकी ब्रांड वैल्यू इंडियन प्रीमियर लीग के आगे कहीं नहीं टिकती। मेंस आईपीएल को ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से प्रति मैच 107.5 करोड़ रुपये की कमाई होती है। महिला आईपीएल प्रति मैच 7.05 करोड़ रुपये कमाकर देगा तो PSL के एक मैच से सिर्फ 2.44 करोड़ मिलते हैं।
अंबानी की कंपनी ने खरीदे राइट्स

वायकॉम 18 ने डिज्नी स्टार और सोनी को पछाड़कर मीडिया राइट्स खरीदे हैं। टी-20 लीग के लिए नीलामी मुंबई में सोमवार को बीसीसीआई के मुख्यालय पर आयोजित की गई। पहले महिला आईपीएल के मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं जिनमें टीवी, डिजिटल और संयुक्त अधिकार शामिल हैं। वायकॉम 18 ने संयुक्त अधिकारों के लिए सफल बोली लगाई।
महिला क्रिकेट को होगा फायदा
बीसीसीआई सेक्रटरी जय शाह ने कहा,‘प्रसारणकर्ता खेल को व्यापक दर्शकों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लीग में उनकी सक्रिय रुचि एक स्पष्ट संकेत है कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सात करोड़ नौ लाख रुपये का प्रति मैच मूल्यांकन है जो पहले कभी महिलाओं के मुकाबलों के लिए नहीं मिला था।’
पाकिस्तान की हालत खस्ता
कंगाली की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ चीन और सऊदी अरब जैसे देशों से कर्ज मांग रहे हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के मुताबिक, 'शहबाज शरीफ ने एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी कर्ज मांगना पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों का समाधान नहीं है क्योंकि उधार वापस करना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.