किसान-प्रशासन के बीच एक और दौर की वार्ता महापंचायत भी होगी

Updated on 11-09-2021 05:09 PM
नई दिल्ली ।  करनाल लघु सचिवालय (करनाल मिनी सेक्रेटेरिएट) के सामने कड़ी सुरक्षा में किसानों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम को निलंबित कराने पर किसान अड़े हुए हैं जबकि प्रशासन झुकने को तैयार नहीं है। किसान संघ के नेता और करनाल जिला प्रशासन शनिवार को एक और दौर की वार्ता करेंगे। दोनों पक्षों ने इस बैठक में गतिरोध दूर करने पर सहमति बनने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को चार घंटे चली मैराथन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका। वहीं आगे की रणनीति के लिए किसान यहां शनिवार को महापंचायत करेंगे। वहीं, शुक्रवार को पंजाब से सैकड़ों किसान धरने को समर्थन देने पहुंचे। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रशासन आज किसानों से बातचीत कर सकता है। इधर, किसान नेता गुरनाम चढूनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रशासन की ओर से वार्ता का निमंत्रण आया तो जाएंगे। मगर उधर से कोई निमंत्रण नहीं आया। उन्होंने कहा शनिवार को धरना स्थल पर महापंचायत होगी जिसमें आंदोलन की समीक्षा की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी किसान संगठनों के नेता और संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने धरने पर बैठे किसानों और सुरक्षाकर्मियों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधा केंद्र खोले। इन केंद्रों पर आंदोलनकारी भी प्राथमिक उपचार ले रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर में दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इन केंद्रों पर दर्द निवारक के अतिरिक्त अन्य विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। छह एंबुलेंस भी तैनात हैं। दूसरी ओर धरने पर बैठे किसानों का साथ देने के लिए पंजाब से सैकड़ों किसान शुक्रवार को करनाल पहुंचे। इससे पहले हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अंबाला के शंभू टोल प्लाजा पर पंजाब की ओर से एक हजार वाहनों का काफिला सुबह 11 बजे पहुंचा। शंभू टोल प्लाजा पर भाकियू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह कांबोज ने किसान नेताओं को सिरोपे भेंट करते हुए कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते, किसान धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, यहां से कुछ किसान करनाल में डेरा डालेंगे जबकि बाकी किसान आगे दिल्ली में सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। करनाल के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, सरकारी कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। जीटी रोड सहित जिले की किसी भी सड़क को न तो आंदोलनकारियों ने बंद किया और न ही आगे बंद करने दिया जाएगा। यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
 15 May 2026
जयपुर: राजस्थान में तेल कंपनियों के फरमान से प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल बेचने की मात्रा निश्चित…
 15 May 2026
नवादा: बिहार भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजे कुंदन कुमार के साथ नवादा में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें कुंदन गंभीर रूप से…
 15 May 2026
नई दिल्ली, अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के…
 15 May 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के…
 14 May 2026
आरा: बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को काउंटिंग हुई। शुरुआत में NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई। लेकिन अचानक से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने…
 14 May 2026
चेन्नई: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ…
 14 May 2026
कोलकता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस…
 14 May 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की है। यह SIR का…
Advt.