भारत पहुंची एक और 'सीमा हैदर', मंगेतर से शादी करने हिंदुस्तान आई पाकिस्तानी महिला कौन

Updated on 06-12-2023 01:49 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक और महिला मंगलवार को अपने मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए भारत पहुंची है। इस महिला ने वैध वीजा पर वाघा-अटारी सीमा से भारत में प्रवेश किया है। इस पाकिस्तानी महिला का नाम जावेरिया खानम बताया जा रहा है, जो कराची की रहने वाली है। जावेरिया का दावा है कि वह अपने परिवारजनों की मर्जी से भारतीय युवक के साथ शादी करने जा रही है। इन दोनों की मुलाकात कोविड महामारी के पहले हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदल गया, लेकिन दोनों देशों की सीमा ने उन्हें अब तक मिलने से रोक रखा था।

5 साल इंतजार के बाद मिला वीजा

जावेरिया खानम ने बताया कि जब वह अपने मोस्ट अवेडेट प्यार समीर खान से शादी करने के लिए भारत निकली तो उनके परिवार ने उन्हें विदाई दी। जावेरिया ने बताया कि कोविड-19 प्रतिबंधों और उसके बाद वीजा मुद्दों के कारण, वह पहले भारत की यात्रा नहीं कर सकीं। हालांकि, पांच साल के लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार उन्हें वीजा मिल गया और वह समीर के साथ अपनी शादी करने के लिए भारत आ गईं।

महज 45 दिन का वीजा लेकर भारत पहुंचा जावेरिया


उन्होंने कहा कि उनका वीजा दो बार खारिज कर दिया गया था और अब भी उन्हें महज 45 दिनों के लिए वीजा दिया गया है। यह जोड़ा जनवरी के पहले हफ्ते में शादी करने की योजना बना रहा है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए पाकिस्तानी महिला ने कहा कि उसे खुशी है कि उसकी पांच साल की इच्छा आखिरकार पूरी हो रही है। वह समीर के साथ शादी करने और अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का उत्सुकता से इंतजार कर रही है।

2018 में शुरू हुई थी जावेरिया और समीर की दोस्ती


जावेरिया ने खुलासा किया कि उसकी समीर के साथ दोस्ती 2018 में शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते प्यार में बदल गई। उसने दावा किया कि उसके होने वाले ससुराल वाले और भावी पति शादी के कार्यक्रम के लिए अमृतसर के पास अटारी में उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, समीर खान की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

अंजू और सीमा हैदर का भी ऐसा ही मामला


कुछ दिनों पहले ही राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने 10 साल छोटे प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। अंजू टूरिस्ट वीजा पर गई थी, लेकिन उसने पाकिस्तान में धर्म बदलकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया। अंजू चंद दिनों पहले ही भारत वापस लौटी है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी अपने प्यार को पाने के लिए दुबई के रास्ते नेपाल होते हुए भारत पहुंची थी। उसे अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.