टोंक में फिर हुआ थप्पड़ कांड, तहसीलदार के सामने भिड़े दो पटवारी, जड़ दिया करारा तमाचा

Updated on 08-10-2025 02:02 PM
टोंक: राजस्थान के टोंक में एक बार फिर थप्पड़ कांड चर्चा में है, लेकिन इस बार यह थप्पड़ कांड दो पटवारी के बीच में हुआ है, वह भी तहसीलदार के कार्यालय में। इस दौरान एक दस्तावेज में गलती को सुधारने के लिए दो पटवारी के बीच विवाद हो गया। इस पर एक पटवारी ने देवली तहसीलदार के सामने ही दूसरे पटवारी के थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। बाद में यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इधर, यह घटना काफी चर्चा में है।


दस्तावेज में सुधार करने को लेकर हुआ विवाद

हैरान करने वाली यह घटना टोंक जिले के देवली से सामने आई है, जहां मंगलवार शाम करीब सवा बजे देवली तहसीलदार के सामने ही मर्यादा को तार-तार कर दिया गया। घटना के संबंध में चांदली पटवारी धर्मपाल खोरवाल ने देवली थाने में अपने साथी पटवारी देवली गांव के पटवारी किशन गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पटवारी धर्मपाल खोरवाल शुद्धि पत्र की एप्लीकेशन लेकर तहसीलदार के कक्ष में पहुंचे थे, जहां अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो और पटवारी किशन गर्ग पहले से मौजूद थे। बताया गया है कि तहसीलदार ने शुद्धि पत्र के लिए मना कर दिया। इसके बाद प्रार्थी धर्मपाल खोरवाल ने सभी के लिए किए जाने के आधार पर स्वयं का भी शुद्धि पत्र किए जाने का आग्रह किया। इस पर पटवारी किशन गर्ग ने शुद्धि पत्र के लिए राशि जमा करने को कहा। साथ ही किशन गर्ग ने आक्रोशित होकर धर्मपाल खोरवाल के चांटा जड़ दिया। धर्मपाल खोरवाल ने पटवारी गर्ग पर मारपीट और गाली गलौज का भी आरोप लगाया है।

तहसील कार्यालय में मच गया हडकंप

इधर, घटना के बाद करीब आधा दर्जन से अधिक पटवारी एकत्रित हो गए और उन्होंने इस घटना का विरोध किया। बाद में पीड़ित पटवारी धर्मपाल खोरवाल ने मंगलवार शाम को ही देवली थाने में लिखित रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस ने धर्मपाल का मेडिकल कराया। वहीं, यह प्रकरण एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है, इसलिए अब मामले की जांच देवली पुलिस उपाधीक्षक राम सिंह करेंगे।

गलत प्रचारित किया जा रहा है मामला

इधर, पटवारी किशन गर्ग का कहना है कि दूसरा पक्ष उनके विरुद्ध गलत जानकारी प्रचारित कर रहा है और मारपीट नहीं हुई है। उन्होंने इसे आपस के स्टाफ का मामला बताया और दावा किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, शुद्धि पत्र को लेकर तहसीलदार के सामने ही दोनों पटवारी आपस में भिड़ गए और अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव करने व कुछ समझते इससे पहले ही उनमें विवाद हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.