अंशु विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी

Updated on 07-10-2021 08:22 PM

नई दिल्ली अंशु मलिक विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। 19 साल की अंशु ने सेमीफाइनल में जूनियर यूरोपीय चैम्पियन सोलोमिया विंक को हराया। अंशु ने सेमीफाइनल मुकाबले में शुरू ही अपनी बढ़त बनाये रखी।

इसके बाद तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज करके 57 किलो वर्ग के फाइनल में जगह बनायी। वहीं भारत की ही सरिता मोर को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सरिता अब कांस्य के लिये उतरेगी। सरिता को बुल्गारिया की बिलयाना झिवकोवा ने 3-0 से हराया। उसने गत चैंपियन लिंडा मोराइस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।


भारत की ही किरन ने 76 किग्रा वर्ग में तुर्की की आयसेगुल ओजबेगे के खिलाफ रेपेचेज दौर का मुकाबला जीतकर कांस्य पदक के प्लेऑफ में जगह बनाई पर पूजा जाट (53 किग्रा) को रेपेचेज मुकाबले में इक्वाडोर की एलिजाबेथ मेलेन्ड्रेस के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा। रितु मलिक 68 किग्रा वर्ग के क्वालीफिकेशन मुकाबले में युक्रेन की अनास्तासिया लेवरेनचुक से केवल 15 सेकेंड में ही हार गयीं।


इससे पहले भारत की ही चार महिला पहलवानों ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता था पर इन सभी को कांस्य ही मिला था। पहलवान गीता फोगाट ने साल 2012 में, बबीता फोगाट ने 2012 में , पूजा ढांडा ने 2018 और विनेश फोगाट ने 2019 में कांस्य हासिल किया था।


अंशु विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय महिला पहलवान हैं। उनसे पहले सुशील कुमार ने साल 2010 और बजरंग पूनिया ने साल 2018 में पदक जीता था। इनमें से सुशील को ही स्वर्ण पदक मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.