अंटार्कटिका का डूम्स-डे ग्लेशियर पिघल रहा तेजी से

Updated on 24-06-2022 07:10 PM

लंदन एक ताजा अध्ययन में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अंटार्कटिका का डूम्स-डे ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। ये ग्लेशियर पिछले 5,500 साल में सबसे तेजी से पिघल रहा है। ये ग्लेशियर ब्रिटेन के आकार का है। अगर ये पिघल जाता है तो समुद्र तल में नाटकीय ढंग से बदलाव होगा। अंटार्कटिका बर्फ के दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें से एक को पूर्वी आइस शीट और पश्चिमी शीट कहा जाता है। अंटार्कटिक की पश्चिमी आइस शीट में थ्वाइट्स और पाइन आइलैंड ग्लेशियर हैं। थ्वाइट्स के तेजी से पिघलने के चलते इसे डूम्सडे नाम दिया गया है। नई स्टडी में पता चला है कि दोनों ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इनके पिघलने की दर 5,500 सालों में अब तक सबसे ज्यादा है।


दोनों ग्लेशियर के विशालकाय आकार को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर ये पिघलते हैं तो दुनिया में समुद्र स्तर में बढ़ोतरी होगी।इंपीरियल कॉलेज लंदन के पृथ्वी वैज्ञानिक और इस अध्ययन के सह लेखक डायलन रूड ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ शताब्दियों में ग्लेशियर का पिघलना स्थिर रहा है। लेकिन वर्तमान समय में इनके पिघलने की दर तेज हो रही है।

 रूड आगे बताते हैं, 'बर्फ पिघलने की बढ़ी हुई दर इस बात की ओर इशारा है कि पश्चिम अंटार्कटिक आइस शीट की धमनिया धरती की गर्मी के कारण टूट रही हैं। समुद्र का लेवल तेजी से बढ़ रही है जो भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा।' रूड ने आगे कहा कि इससे पहले देर हो जाए हमें तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। जिस रफ्तार से ये ग्लेशियर पिघल रहे हैं उस हिसाब से अगले कुछ सदियों में दुनिया के समुद्र स्तर में 3.4 मीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि ये दोनों ग्लेशियर अभी भी समुद्र स्तर के बढ़ाने में अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.