कोविडरोधी टीका कोविशील्ड 63फीसदी कारगर, गंभीर बीमारी में भी असरदार

Updated on 02-12-2021 09:23 PM

लंदन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद बढ़ते केसों ने पूरी दुनिया में चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर राहत देने वाली सूचान है। पूरी तरह वैक्सीनेट (दोनों डोज लगा चुके) लोगों में कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन की प्रभावशीलता 63 फीसदी और मध्यम से गंभीर बीमारी के खिलाफ यह 81 फीसदी पाई गई है।

एक नई स्टडी में यह परिणाम सामने आया है। यह स्टडी भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान यानी अप्रैल और मई 2021 के बीच की गई, जिसमें वैक्सीन की प्रभावशीलता का वास्तविक आकलन किया गया।

अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने यह भी पता लगाया है कि डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन कारगर है। इस रिसर्च में कोरोना से संक्रमित 2379 और नियंत्रित किए गए 1981 मामलों का तुलनात्मक अध्ययन शामिल हैं। रिसर्चर्स ने फरीदाबाद में दो मेडिकल रिसर्च सेंटर पर यह स्टडी कराई। ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) के नेतृत्व में भारतीय रिसर्चर्स ने इस स्टडी को पूरा किया है।

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में हुई स्टडी में यह सामने आया था कि कोविशील्ड डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 60-67 फीसदी प्रभावी है। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका ने डेवलप किया है, जिसका सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) भारत में निर्माण कर रही है। देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान में बड़े स्तर पर इसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हाल में लैंसेट ने कोवैक्सीन की प्रभावशीलता पर भी इसी तरह की स्टडी प्रकाशित की थी। जिसमें, लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के खिलाफ कोवैक्सीन की दो डोज 50 फीसदी प्रभावी पाई गई। यह अध्ययन दिल्ली एम्स में 15 अप्रैल से 15 मई तक 2,714 अस्पताल कर्मियों को शामिल कर किया गया, जिन्हें कोविड के लक्षण थे और जिन्होंने संक्रमण का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराई थी।

स्टडी में शामिल 2,714 कर्मचारियों में से 1,617 लोगों को कोविड संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी और 1,097 को संक्रमण नहीं होने का पता चला था। अध्ययन के दौरान भारत में वायरस के डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप था और तब कोविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में से 80 फीसदी के लिए यही वेरिएंट जिम्मेदार था। अध्ययनकर्ताओं ने यह स्वीकार किया कि इस अध्ययन में कोवैक्सीन को जितना प्रभावी पाया गया है वह तीसरे चरण के ट्रायल के हाल में प्रकाशित अनुमान के मुकाबले कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.