नीदरलैंड में इस्लाम विरोधी गीर्ट विल्‍डर्स हो सकते हैं अगले पीएम, एग्जिट पोल में मिली बड़ी जीत, नूपुर शर्मा का भी कर चुके समर्थन

Updated on 23-11-2023 02:24 PM
एम्सटरडैम: नीदरलैंड में धुर दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्‍डर्स अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। एग्जिट पोल में उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया गया है। पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार एग्जिट पोल में गीर्ट विल्‍डर्स की फ्रीडम पार्टी (पीवीवी) संसद की 150 सीटों में से 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। ये बीते चुनाव में हासिल की गई पीवीवी की सीटों की संख्या से दोगुनी से भी ज्यादा है। पोल में पीवीवी के बाद फ्रैंस टिम्मरमन्स के नेतृत्व वाले लेबर-ग्रीन गठबंधन के 25 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहने की भविष्यवाणी की गई है।

पोलिटिको की रिपोर्ट में कहा गया है कि नीदरलैंड के मौजूदा पीएम मार्क रुटे की 2010 से अब तक लगातार चार मध्यमार्गी विचारधारा वाली सरकारों के बाद दक्षिणपंथी गीर्ट की जीत नीदरलैंड की राजनीति में दिशा में एक नाटकीय बदलाव लाएगी। गीर्ट 35 सीटें जीतने में कामयाब हुए तो पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार होंगे। हालांकि वह अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकेंगे। उनको दूसरे दलों के समर्थन की जरूरत होगी। गीर्ट की विवादास्पद छवि को देखते हुए ये भी सवाल है कि क्या दूसरे दल उनसे गठबंधन करके सरकार में शामिल होने के लिए राजी होंगे। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद गीर्ट को संसद में बहुमत साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

यूरोपीय राजनीति पर पड़ेगा असर

इस्लाम विरोधी बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले गीर्ट अगर चुनाव जीतते हैं तो ये दूसरे विश्व युद्ध के बाद से डच राजनीति में सबसे बड़े राजनीतिक उलटफेरों में से एक होगा। ये परिणाम यूरोप की राजनीति पर भी अपने असर डालेगा। पोलिटिको की रिपोर्ट कहती है कि इस्लाम विरोधी गीर्ट की जीत नीदरलैंड की राजनीति में एक ऐसा बदलाव होगा, जो यूरोपीय राजनीति को हिलाकर रख देगा।

गीर्ट विल्‍डर्स नीदरलैंड में विपक्षी नेता के तौर पर बीते कुछ सालों में लगातार इस्लाम विरोधी बयानबाजी करते रहे हैं। इस्लाम और मुस्लिमों का विरोध गीर्ट और उनकी पार्टी पीवीवी के राजनीतिक अभियान का हिस्सा रही है। पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान कई विवादास्पद वादे किए हैं। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर इस्लामिक हेडस्कार्फ पहनने को गैरकानूनी घोषित करने, मस्जिदों को बंद करने और कुरान पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव भी शामिल है। गीर्ट की की छवि की वजह से ही सबसे अधिक सीटें जीतने के बाद भी राजनीतिक विश्लेषकों को इस पर संदेह है कि उनका नाम प्रधानमंत्री के लिए आगे आने पर दूसरे दल समर्थन के लिए आगे आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.