अनुष्का शर्मा मालदीव में मना रही छुट्टियां

Updated on 21-06-2022 11:13 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं।ऑरेंज कलर के स्विमवियर और काले रंग की मोनोकिनी में खुद की हैरान करने वाली तस्वीरों को शेयर करने के बाद, अनुष्का ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वह अपने रिसॉर्ट के आसपास साइकिल की सवारी कर रही हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि वह बेटी वामिका को भी अपने पीछे साइकिल पर बैठा कर ले जा रही हैं।

हालांकि इसमें भी वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है.इस वीडियो में अनुष्का शर्मा को रिसॉर्ट के गार्डन एरिया और बीच पर साइकलिंग करते हुए देखा जा सकता है।वह अलग-अलग बीच वीयर में दिखाई दे रहे हैं।वह काफी खुश दिख रही हैं।उनके इस वीडियो कैप्शन से भी उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।वह अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ अच्छी यादों को संजो कर आई हैं।अनुष्का शर्मा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”मेरे दो प्यारों के साथ सबसे अच्छी यादें, मुझे वापस पेडल मारना है!”


अनुष्का ने अपने कैप्शन के साथ मिसिंग ऑलरेडी यानी बहुत याद कर रही हूं, लिखा है।फैंस अनुष्का के वीडियो को देखकर हैरान है और उनके कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं.एक फैन ने लिखा, “खूबसूरत यादें.” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “सो क्यूट!”इससे पहले अनुष्का शर्मा ने ब्लैक स्विमसूट में अपनी सोलो तस्वीरें शेयर की थीं।अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, “जब सूरज ने मुझे शरमीला बना दिया.” अनुष्का पहली तस्वीर में हैट और वन-शोल्डर स्विमसूट में नोमेकअप लुक फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं। दूसरी तस्वीर अनुष्का ने एक लंबा शॉट दिया था जिसके बैकग्राउंड में समुद्र, बीच और नीला आसमान दिख रहा था।वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्मजीरोमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।वहचकदा एक्सप्रेसके साथ फिल्मों में वापसी करेंगी।यह फिल्म महिला भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.