ट्रेडिशनल लुक में नजर आए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, विरुष्का की सादगी पर फिदा हुए फैंस

Updated on 01-05-2022 12:48 AM

मुंबई बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली लवेबल कपल में से एक माने जाते हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर अपने और क्रिकेटर हस्बैंड विराट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी की तस्वीरें अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 इन तस्वीरों को देख फैंस जमकर इस खूबसूरत जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की लड़की विनी रमन से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है। ग्लेन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए वेडिंग पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी शिरकत किया। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार सुबह-सुबह ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के वेडिंग पार्टी की 2 तस्वीरें शेयर कीं।

तस्वीरों में फंक्शन वेन्यू पर फूलों से सजे एक डेकोरेटिव रिक्शा के सामने अनुष्का और विराट कोहली पोज देते नजर रहे हैं। दूसरे में विराट और अनुष्का के बैकग्राउंड में आरसीबी लिटिल चैंप्स और मैक्सीविन लिखा हुआ नजर रहा है।

वेडिंग पार्टी में पहुंचीं अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर के सूट के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा लिया है तो विराट कोहली ब्लू कलर के कुर्ते और व्हाइट पायजामे में नजर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखाबबल में वेडिंग फंक्शन, अब मुझे लगता है कि मैंने अब तक सारे फेस्टिवल और फंक्शन एक बबल में सेलिब्रेट किए हैं। हैश टैग के साथ बबल लाइफ लिखा है।

बता दें कि ग्लेन ने आरसीबी बायो बबल में अपनी वेडिंग पार्टी दी थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस जमकर कमेंट करते हुए तारीफ कर रहे हैं। इनकी सादगी कई फैंस को पसंद रही है तो कई इन्हें क्यूट और खूबसूरत जोड़ी बता रहे हैं। बता दें कि क्रिकेटर ग्लेन मैक्वेल ने मार्च में विनी रमन के साथ हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। शादी के एक महीने के बाद मुंबई में वेडिंग पार्टी दी। इस पार्टी में विराट समेत कई खिलाड़ी पहुंचें और जमकर मस्ती की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.