अनुष्का ने ‘चकदा एक्सप्रेस’का फर्स्ट लुक लॉन्च किया

Updated on 11-01-2022 08:32 PM

मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा तीन साल के गैप के बाद  ‘चकदा एक्सप्रेस फिल्म के जरिए कमबैक कर रही हैं।  यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी लाइफ से इंस्पायर है। और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज गिया जाएगा। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट परचकदा एक्सप्रेसका फर्स्ट लुक लॉन्च किया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

यह फिल्म विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला तेज गेंदबाजों में से एक  झूनल गोस्वामी की शानदार जर्नी के बारे में बताएगी। अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ नेचकदा एक्सप्रेसको प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन प्रोसित रॉय करेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक 1 मिनट चार सेकंड का है। इस फर्स्टलुक में अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की ड्रेस में दिख रही हैं और बंगाली बोलते हुए नजर रही हैं।

भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी में दुनियाभर में लोग चकदा एक्सप्रेस के नाम से जानते हैं। इसी नाम पर फिल्म का नाम रखा गया है।अनुष्का शर्मा नेचकदा एक्स्प्रेसका फर्स्टलुक शेयर करते हुए लिखा,”यह सच में एक खास फिल्म है क्योंकि यह एक बलिदान की कहानी है।

चकदा एक्सप्रेस उनके जीवन और वक्त से प्रेरित है। पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी और यह महिला क्रिकेट की दुनिया के बारे में यह फिल्म आंखें खोलने वाली होगी। एक ऐसे दौर में झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, जब महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था।अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा,”यह फिल्म कई उदाहरणों की एक ड्रमैटिक रीटेलिंग है जिसने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया है। सपोर्ट सिस्टम से लेकर सुविधाओं तक, खेल खेलने से लेकर स्थिर आय तक, यहां तक कि क्रिकेट में भविष्य बनाने तकभारत की महिलाओं ने क्रिकेट को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए बहुत कम प्रेरित किया। झूलन का क्रिकेट करियर एक संघर्षपूर्ण और बेहद अनिश्चित क्रिकेट करियर रहा और वह अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करती रहीं।

 अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा,”इस रूढ़ि को बदलने का प्रयास किया कि महिलाएं भारत में क्रिकेट खेलकर अपना करियर नहीं बना सकतीं ताकि अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए बेहतर खेल का मैदान हो। उनका जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जुनून और दृढ़ता किसी भी या सभी विपरीत परिस्थितियो में जीत हासिल कर सकती हूं। अभी बहुत काम किया जाना बाकी है और हमें उन्हें बेहतरीन के साथ सशक्त बनाना है ताकि भारत में महिलाओं के लिए खेल फल-फूल सके।” 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.