दिग्विजय राठी के अलावा इन 2 हसीनाओं का भी कटा पत्ता, नहीं चला पाईं जादू और डबल एलिमिनेशन का शिकार
Updated on
21-12-2024 01:24 PM
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' लगातार सुर्खियों बना हुआ है। कभी-कभी मेकर्स कई-कई हफ्तों तक एविक्शन नहीं करते और कभी वह धड़ाधड़ घरवालों को बाहर निकालने में लगे रहते हैं। जहां बीते एपिसोड से दिग्विजय राठी के हैरान करने वाले एलिमिनेशन ने फैंस को चौंका दिया। वहीं, अब खबर है कि दो और कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो गया है।
शो में कई वाइल्डकार्ड्स कंटेस्टेंट्स आए। पहले दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की एंट्री हुई थी। इसके बाद घर में तीन हसीनाएं आईं। अदिति मिस्त्री, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज। इन पांचों में से पहले अदिति और अब दिग्विजय आउट हो गए हैं। मगर अब दो और के जाने की खबर है।
यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज बेघर हुए
'बिग बॉस 18' से यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज का भी सफर खत्म बताया जा रहा है। 'द खबरी' के मुताबिक, शो में डबल एविक्शन हुआ है। दिग्विजय की री-एंट्री का तो अभी पता नहीं है। लेकिन एडिन और यामिनी का बेघर होना कंफर्म है। दोनों ही वाइल्डकार्ड थीं। शो में ये बाकियों के मुकाबले बॉटम में थीं।
लोगों ने विवियन डीसेना को बेघर करने के लिए कहा
यामिनी और एडिन का गेम कुछ खास नजर नहीं आ रहा था। इन दोनों की तुलना में दिग्विजय डिजर्विंग थे। मगर अब शो जैसे-जैसे फिनाले के नजदीक आ रहा है। मेकर्स भी भीड़ कम करने में लगे हुए हैं। हालांकि इन दोनों के जाने से लोगों ने भी खुशी जताई है। कुछ ने विवियन का भी नाम लिया है कि उन्हें भी बेघर होना चाहिए। क्योंकि उनका गेम प्लान अभी भी फुस्स दिखाई दे रहा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…