'अपू-पप्पू' हार के बाद दिल्ली-विदेश जाएंगे; विजय सिन्हा का दावा- 'ढपोरशंखी' घोषणा करने वाले युवराजों को मिला सबक

Updated on 12-11-2025 04:25 PM
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोकतंत्र की जननी बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने अनुभवी, विकास के प्रति समर्पित और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने के लिए एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताया है और उन्हें बिहार के भविष्य को संवारने का मौका दिया है।

राजद-कांग्रेस पर हमला, 'हवा हवाई घोषणाओं' को नकारा


उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने राजद और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डपोर्संखी घोषणाएं और हवा हवाई बातें करने वाले राजद और कांग्रेस के दोनों युवराज (तेजस्वी यादव और राहुल गांधी) को बिहार की जनता ने सबक सिखाया है
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हताश और निराश हैं, यही कारण है कि वे पहले से ही चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं तथा बहाने ढूंढ रहे हैं। विजय सिन्हा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने चार्टर विमान पर बर्थडे मनाने वालों को मौका नहीं दिया है और अपू और पप्पू (विपक्षी नेताओं का संदर्भ) परिणाम आने के बाद विदेश या दिल्ली चले जाएंगे और उनका बिहार से कोई सरोकार नहीं रह जाएगा।

रिकॉर्ड वोटिंग लोकतंत्र की जीत


उपमुख्यमंत्री ने मतदान प्रतिशत में हुई भारी वृद्धि को लोकतंत्र की मजबूती बताया। उन्होंने कहा कि इस बार वोटिंग प्रतिशत 2020 के 57 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 67 प्रतिशत हुआ है, यानी 10 प्रतिशत का अंतर आया है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की अधिक भागीदारी की सराहना की।विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता का यह विश्वास पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।" उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव आयोग पर प्रश्न उठाए थे, आज उन्हें जवाब मिला, क्योंकि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ चुनाव आयोग के साथ खड़ी रही।

दिल्ली बम ब्लास्ट पर चिंता


दिल्ली बम विस्फोट की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चिंतनीय है कि पढ़े-लिखे लोग समाज सेवा के बजाय आतंकवादी के सहयोगी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद, उग्रवाद, अपराध और भ्रष्टाचार पर पूरी सजगता से नजर रखे हुए है। उन्होंने विपक्ष से जिम्मेदारी समझने और संवेदनशील मुद्दों पर राष्ट्र के साथ खड़े रहने की अपील भी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.