अरब देशों ने ठुकराया चीनी JF-17 विमान, लीबिया ने ऐतिहासिक डील से खोले पाकिस्तान के लिए बंद दरवाजे?

Updated on 29-12-2025 12:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के डिफेंस सेक्टर के लिए ये साल अच्छा रहा है। खासकर लड़ाकू विमानों के मामले में। JF-17 लड़ाकू विमान, जिसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर डेवलप किया है, उसने इस साल दो बड़ी डील हासिल की है। पहला सौदा इस साल की शुरूआत में हुआ था, जब अजरबैजान ने 4.6 अरब डॉलर में 40 JF-17C फाइटर जेट खरीदने के लिए सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं अब समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 दिसंबर को लीबिया ने 4-4.6 अरब डॉलर में JF-17C के लिए सौदा किया है। इस डील के तहत खलीफा हफ्तार के कमांड वाली लीबियाई नेशनल आर्मी (LNA) ग्रुप ने 16 JF-17C खरीदने के लिए पाकिस्तान के साथ समझौता किया है। ये गुट पूर्वी लीबिया को कंट्रोल करता है।

हालांकि ये काफी विवादित डील है, क्योंकि लीबिया सालों से गृहयुद्ध में फंसा हुआ है और यूनाइटेड नेशंस ने लीबिया के गुटों को हथियार बेचने पर बैन लगा रखा है। हालांकि फिर भी लीबिया का JF-17 लड़ाकू विमान खरीदने का मतलब है कि पाकिस्तानी जेट की अब अरब देशों में एंट्री हो गई है। पाकिस्तान के अरब देशों के साथ इस्लाम की बुनियाद पर अच्छे संबंध रहे हैं और अरब देशों का महंगे हथियार सौदे करने का इतिहास रहा है, इसीलिए सवाल ये उठते रहे हैं कि आखिर अरब देशों में अभी तक किसी ने पाकिस्तान के साथ हथियार समझौता क्यों नहीं किया था?
लीबिया ने पाकिस्तान के साथ किया JF-17C लड़ाकू विमान के लिए सौदा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लीबिया डील में 16 JF-17, 12 सुपर मुशाक ट्रेनर एयरक्राफ्ट और हवा, जमीन और समुद्र के लिए बने दूसरे सैन्य उपकरण शामिल हैं, जिनकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। पाकिस्तान अगले ढाई सालों में इनकी डिलीवरी करेगा। LNA ने पुष्टि की है कि उसने पाकिस्तान के साथ एक रक्षा सहयोग समझौता किया है, जिसमें हथियारों का ट्रांसफर और जॉइंट ट्रेनिंग शामिल है। LNA लीबिया के पूर्व और दक्षिण हिस्से को कंट्रोल करता है, जिसमें दूसरा सबसे बड़ा शहर बेंगाजी भी शामिल है। इसकी संसद, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, टोब्रुक में है। जबकि, UN ने जिस सरकार को मान्यता दे रखी है, उसकी राजधानी त्रिपोली में है। हफ्तार की LNA ने 2019-20 में त्रिपोली को घेर लिया था, लेकिन तुर्की की मदद से सरकारी सेनाओं ने उन्हें पीछे धकेल दिया, जिसने आर्म्ड ड्रोन तैनात किए थे। तब से यह देश में बंटा हुआ है।
अरब देशों ने क्यों नहीं खरीदा था पाकिस्तानी जेट?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक लीबिया के एक गुट का पाकिस्तान से सौदा करना उसकी मजबूरी है, क्योंकि कोई और देश उसे लड़ाकू विमान नहीं बेचते। 2011 में मुअम्मर गद्दाफी की सरकार के पतन के बाद से देश गृहयुद्ध में फंसा हुआ है और उसकी वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है। LNA के पास पुराने और सीमित संसाधन हैं, जबकि त्रिपोली स्थित संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार को तुर्की के ड्रोन मिले हुए हैं। ऐसे में JF-17C जैसे लड़ाकू विमान, जिसमें AESA रडार और लंबी दूरी की PL-15 मिसाइल लगे हैं, वो LNA को हवा में निर्णायक बढ़त दे सकते हैं।वहीं, अरब दुनिया के ज्यादातर बड़े सैन्य खरीदार, पहले से ही पश्चिमी देशों के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस हैं। सऊदी अरब के पास यूरोफाइटर टाइफून है, वह राफेल और F-35 जैसे पांचवीं पीढ़ी के विमानों में भी दिलचस्पी रखता है। कतर ने एक दशक के भीतर तीन अलग-अलग 4.5 पीढ़ी के फाइटर जेट खरीदे हैं, जबकि यूएई ने 80 राफेल F4 का बड़ा सौदा किया है। ऐसे में JF-17 लड़ाकू विमान उनके सामने कहीं नहीं ठहरते हैं। पाकिस्तान को इसीलिए अभी तक अरब देशों के खरीददार नहीं मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.