अर्चना गौतम को मां ने गहने बेचकर भेजा था मुंबई, पिता से छुपकर भाग आई थीं एक्ट्रेस, सुनाई स्ट्रगल की कहानी
Updated on
18-03-2025 04:24 PM
'बिग बॉस' से चर्चा में आईं अर्चना गौतम इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी कुकिंग से सबका दिल जीत रही हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने अपने स्ट्रगल के साथ-साथ मां की कुर्बानी की कहानी सुनाई, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। फैंस ने भी एक्ट्रेस की मां की तारीफ की, और हौसले को सलाम किया। अर्चना ने बताया कि पापा उनकी एक्टिंग के खिलाफ थे। ऐसे में मां ने अपने गहने बेचकर पैसों की व्यवस्था की, और उन्हें मुंबई भेजा था।
अर्चना गौतम ने बताया कि जब उन्होंने घर में अपनी इच्छा बताई कि वह मुंबई जाकर एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं, तो उस वक्त परिवार पैसों की तंगी से जूझ रहा था। पिता इसके सख्त खिलाफ थे और अर्चना को मुंबई जाने से मना कर दिया था।
अर्चना गौतम के सपने पूरे करने के लिए मां ने उठाया था बड़ा कदम
अर्चना के मुताबिक, मां को उनके सपनों पर पूरा विश्वास था। उन्होंने अपने पति यानी अर्चना के पिता के खिलाफ जाकर बड़ा कदम उठाया। अर्चना गौतम के मुताबिक, मां ने अपने गहने बेच दिए और 33 हजार रुपये जमा किए। उन पैसों से उन्होंने अर्चना गौतम को मुंबई भेजा।
'मां ने गहने बेचकर पैसे दिए, देखा कि पापा को पता न चले'
अर्चना गौतम ने बताया, 'मुझे याद है कि हमारे पास उतने पैसे नहीं थे, लेकिन मैं एक एक्टर बनना चाहती थी। मेरी मां ने अपने सोने के गहने बेचकर मुझे 33,000 रुपये दिए। उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि मैं मुंबई चली जाऊं और पापा को पता न चले, क्योंकि वो इसके खिलाफ थे। मैंने 'बुद्धा' नाम का एक टीवी शो किया और फिर मुझे 'बिग बॉस' मिला, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।'
अर्चना ने किए रियलिटी शोज
'बिग बॉस 16' के बाद अर्चना गौतम की किस्मत खुल गई। उन्होंने कुछ रियलिटी शोज किए और तबसे लगातार काम कर रही हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…