पैरवी से मिलते हैं नेशनल अवॉर्ड? परेश रावल ने पुस्कारों के लिए 'लॉबिंग' पर दिया बड़ा बयान, ऑस्कर को भी लपेटा
Updated on
03-11-2025 02:16 PM
परेश रावल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी राय सामने रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस बार उन्होंने नेशनल अवॉर्ड पर खुलकर बात की है। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड में लॉबिंग (पैरवी) को लेकर कहा कि ऑस्कर भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए किस तरह की पहचान मायने रखती है ना कि ट्रॉफी या खिताब। जानिए उन्होंने और क्या कहा है।
परेश रावल ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, 'अवॉर्ड तो मुझे तो पता ही नहीं है। एक बात मैं ये भी बोलूं, नेशनल अवॉर्ड में थोड़ा बहुत (लॉबिंग) होता होगा, उतना नहीं है, जितना बाकी के अवॉर्ड्स में होता है। बाकी के अवॉर्ड की तो बात करो या ना करो, कोई फर्क नहीं पड़ता। नेशनल अवॉर्ड तो नेशनल अवॉर्ड है, सम्मानित है।'
'ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी लॉबिंग होती है'
परेश ने ये भी कहा कि अवॉर्ड में लॉबिंग सिर्फ 'इंडिया अवॉर्ड सिस्टम' में ही नहीं है, बल्कि बाहर भी कुछ ऐसा ही हाल है। वो बोले, 'लॉबिंग तो ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी होती है।' उन्होंने खुलासा किया, 'हां भैया, राज की पिक्चर है, चलो जितने एकेडमी के जितने मेंबर्स होते हैं, सबको तैयार किया किया जाता है।'
परेश का अवॉर्ड है डायरेक्टर-राइटर की तारीफ
कई स्टार्स अवॉर्ड्स को सफलता का पैमाना मानते हैं, वहीं परेश का कहना है कि असली पहचान क्रिएटिव सहयोगियों से मिलती है, जिनकी राय का वो बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'अवॉर्ड अपने आप में बिरादरी की ओर से एक स्वीकृति है। लेकिन मेरे लिए बिरादरी का प्रतिनिधित्व कौन करता है? डायरेक्टर। जब निर्देशक कट कहता है, जब राइटर कहता है कि वो मेरे काम से खुश है तो मेरा अवॉर्ड स्वीकार कर लिया जाता है। बस यही मेरी प्रेरणा, चाहत, सबकुछ थम जाता है। मैं इससे आगे कुछ नहीं देखना चाहता।'
काम की तारीफ ही है अवॉर्ड
वो आगे कहते हैं, 'क्योंकि जितना मेरे डायरेक्टर को पता है, जितना मेरे राइटर को पता है, जब उन्होंने कर दिया इंडोर्स, 'अरे परेश रावल, बेहतरीन', खत्म हो गई बात। और उसके ऊपर कुछ गिने चुने लगो हैं मेरे, जिनमें मैं मानता हूं, वो अगर कह रहे 'अरे क्या बात है' तो सोने पे सुहागा हो जाता है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…