पाकिस्तानी पश्तून इजरायल की खोई हुई जनजाति है? भारत के यहूदियों को वापस ले जाएंगे नेतन्याहू, 2700 साल पुराने रहस्य को जानें

Updated on 26-11-2025 01:49 PM
तेल अवीव: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने भारत में सदियों से रह रहे यहूदी जनजातियों को इजरायल में बसाने की मंजूरी दे दी है। बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने रविवार को उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत इजरायल साल 2030 तक बेनी मेनाशे समुदाय के करीब 5800 सदस्यों को वापस ले जाएगा। ये समुदाय सैकड़ों सालों से भारत के मिजोरम और मणिपुर राज्यों में रह रहे है। अब इन लोगों को धीरे-धीरे उत्तरी इजरायल के गैलिली इलाके में बसाने को मंजूरी मिली है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को "जरूरी और जायोनी" बताया और कहा कि इससे इजरायल का उत्तरी इलाका मजबूत होगा।

भारत में यहूदी जनजाति का मिलना और उनकी इजरायल वापसी कई लोगों के लिए काफी दिलचस्पी भरा और चौंकाने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पठानों, यानि पश्तून जनजाति के डीएनए भी इजरायल से मिल रहे हैं और इसको लेकर रिसर्च भी किए जा रहे हैं। दरअसल, इजरायल के इतिहास में खोई हुई जनजातियों को लेकर हमेशा से रिसर्च होते रहे हैं, ताकि उन्हें खोजा जा सके। 10 ऐसे जनजातियों के बारे में माना जाता है जो खो गई हैं और इजरायल उन्हें दुनियाभर में तलाश रहा है।
खोई हुई यहूदी जनजातियों को तलाश रहा इजरायलमाना जाता है कि करीब 720 ईसा पूर्व जब नियो-असीरियन साम्राज्य ने उत्तरी इजरायल राज्य पर कब्जा कर लिया, तब 12 में से 10 जनजातियों को अस्तित्व बचाने के लिए निर्वासन में भेज दिया गया। इनमें रूबेन, शिमोन, दान, नफ्ताली, गाद, आशेर, इस्साकार, ज़ेबुलुन, मनश्शे और एप्रैम शामिल थे। इतिहास के पन्नों से ये जनजातियां अब करीब करीब गायब हो गईं और आज तक उनकी मौजूदगी अज्ञात है। वहींस यहूदा और बिन्यामीन की दो जनजातियां बचीं और आगे चलकर आधुनिक यहूदी लोगों की बुनियाद बनीं।
हजारों वर्षों से दुनिया के विभिन्न समुदाय, इथियोपिया के बीटा इजरायल, भारत और म्यांमार सीमा के ब्नेई मेनाशे, अफ्रीका के लेंबा और यहां तक कि जापान और अमेरिकी मूल-निवासी समूह, इस खोए हुए वंश से जुड़ाव का दावा करते रहे हैं। हालांकि इन दावों को लेकर ज्यादातर बातें मौखिक इतिहास, कथाओं और सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित हैं, जिनकी वैज्ञानिक पुष्टि अब भी अनिश्चित है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के पठानों का इजरायल से संबंध?

इजरायल के खोई हुई जनजातियों को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पश्तून, जिन्हें पठान भी कहा जाता है, उनको लेकर है। कई पश्तून जनजातियों के नाम और उनकी मौखिक परंपराएं इजरायली जनजातियों से चौंकाने वाली समानताएं दिखाती हैं। उदाहरण के तौर पर यूसुफजई (यूसुफ यानी जोसेफ के पुत्र) और अफरीदी (कथित रूप से एप्रैम से जुड़ा हुआ)। सदियों से कुछ मुस्लिम, यहूदी और ईसाई विद्वानों ने भी अपने ग्रंथों में पश्तूनों को खोई हुई इजरायली जनजातियों से संबंधित बताया है। दिलचस्प बात यह है कि जबकि उनके नाम, रीति–रिवाज और जनजातीय ढांचे इजरायल से उनके कनेक्शन को लेकर इशारा करते हैं, लेकिन पश्तून इस विचार को खारिज करते हैं।

लेकिन फिर भी उनके भोजन के नियम, विवाह की रस्मों (कैनोपी प्रथा), सब्त जैसे दिन पर मोमबत्ती जलाने की परंपरा और कुछ मामलों में कपड़े पहने की समानताएं इस संभावना को लगातार जीवित रखती हैं कि उनकी जड़ें कहीं न कहीं प्राचीन इजरायल से जुड़ी हो सकती हैं। लेकिन आधुनिक पश्तून आबादी अपनी धार्मिक मुस्लिम पहचान को ज्यादा महत्व देता है और इजरायली जनजाति होने के विचार को सिरे से नकारता है। इसके बावजूद, इस समुदाय की ऐतिहासिक जड़ों को समझने के लिए समय-समय पर आनुवंशिक रिसर्च करवाए गये हैं, लेकिन अभी तक कोई भी वैज्ञानिक निष्कर्ष न तो इस थ्योरी को साबित कर पाए हैं और न पूरी तरह खारिज कर सके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.