एफआईएच प्रो लीग हॉकी में भारतीय टीम को अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया

Updated on 20-03-2022 07:23 PM

भुवनेश्वर एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय टीम को मेहमान टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को शूटआउट में 3-1 से हराया। इस मैच में तय समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था पर शूटआउट में भारतीय टीम पिछड़ गयी। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम हॉवी रही गुरजंत सिंह ने 38वें मिनट में एक गोल कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद अर्जेंटीना की ओर से निकोलस एकोस्टा ने 45 वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। निकोलस कीनन ने 52वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला। भारतीय टीम की ओर से मनदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल कर फिर स्कोर बराबरी पर ला दिया। तय समय तक दोनो ही टीमों के बराबरी पर रहने से मुकाबला पैनाल्टी शूटआउट में चला गया। यहां भारतीय खिलाड़ी नाकाम रहे। केवल हरमनप्रीत सिंह ही गोल कर सके जबकि अभिषेक, गुरजंत और सुखजीत सिंह गोल नहीं कर पाये।

वहीं अर्जेंटीना की ओर से कीनन, टॉमस डोमेने और लुकास टोस्कानी ने गोल किये। इस जीत से अर्जेंटीना को एक बोनस अंक भी मिला है। इस प्रकार टीम पांच मैचों में 11 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय टीम 7 मैचों में 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.