अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जो मरे हुए कुत्ते से लेते हैं सलाह, धुर दक्षिपंथी हैं जेवियर मिलेई, कहे जाते हैं ट्रंप

Updated on 21-11-2023 01:06 PM
ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में धुर दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलेई ने जीत हासिल की है। अर्जेंटीना के अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मासा ने रविवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जेवियर मिलेई से अपनी हार स्वीकार कर ली है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। पेरोनिस्ट पार्टी के सर्जियो ने जेवियर को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। खुद को अराजक-पूंजीवादी कहने वाले मिलेई की अक्सर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से तुलना की गई है।

मासा के भाषण के तुरंत बाद अर्जेंटीना चुनाव प्राधिकरण ने आंशिक परिणाम जारी करना शुरू कर दिया। अब तक 95 प्रतिशत वोटों की गिनती की गई जिनमें से मिलेई को 55.8 प्रतिशत और मासा को 44.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। यदि यह अंतर बरकरार रहता है, तो यह सभी सर्वेक्षणों पर आधारित अनुमान से अधिक व्यापक होगा और 1983 में अर्जेंटीना में लोकतंत्र की वापसी के बाद से यह सबसे अधिक होगा।

देते रहे हैं अजीबोगरीब बयान


अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति को तीन उपनामों से जाना जाता है, जो द लायन, द विग और द मैडमैन है। मिलेई खुद के लिए पहला नाम पसंद करते हैं। वहीं दूसरा उनकी रॉकस्टार वाली छवि दिखाता है। लेकिन मैडमैन (पागल) नाम इसलिए क्योंकि कथित तौर पर वह अपने मरे हुए कुत्ते से सलाह लेते हैं। इसके सुझाव के कारण ही वह अपनी राजनीतिक रैलियों में अजीबोगरीब कपड़े पहन कर पहुंचते रहे हैं। मिलेई की पॉलिसी धुर दक्षिणपंथी है। वह शरीर के अंगों को बेचने, कई सरकारी विभागों को बंद करने, नदियों के प्राइवेटाइजेशन और अमेरिकी डॉलर को अपनी मुद्रा बनाने की वकालत करते रहे हैं।

बस ड्राइवर के बेटे


मिलेई का मुकाबला वित्त मंत्री सर्जियो मस्सा से था। मिलेई का संबंध राजनीति से नहीं रहा है। उनके पिता एक बस ड्राइवर थे, जिन्होंने खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस बनाया। हालांकि उनके संबंध पिता से अच्छे नहीं रहे हैं। मिलेई का दावा है कि उन्हें बचपन में मां-बाप का प्यार नहीं मिला। उनका कहना है, 'मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते थे कि मैं बेकार हूं और भूखे मरूंगा।' मिलेई को फुटबॉल पसंद था और वह एक अच्छे गोलकीपर रहे हैं। लेकिन 18 साल के होने पर उन्हें इकोनॉमिक्स में दिलचस्पी होने लगी। वह यूनिवर्सिटी में जाकर इसका लेक्चर लेने लगे। बाद में उन्होंने कई वित्तीय संस्थाओं में इकोनॉमिस्ट के तौर पर काम किया।

बैंड में गाना गाते हैं राष्ट्रपति

मिलेई अपने खाली समय में एक बैंड में गाना गाते हैं। उनका यह भी दावा है कि 13 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने बालों को कंघी करना छोड़ दिया था। एक दशक पहले वह राजनीतिक दृष्टिकोण के कारण चर्चा में आ गए। राजनीति की सीढ़ियां चढ़ने के लिए उन्होंने टीवी का सहारा लिया और अपने अजीबोगरीब बयान के कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय हो गए। वह किसी के बारे में भी कोई बयान दे सकते हैं। पोप फ्रांसिस के अलावा अपने देश के प्रसिद्ध फुटबॉलर को लेकर भी वह विवादित बयान देते रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.