पहली बार स्‍क्रीन शेयर करेंगे अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल, स्टाइल और ऐक्‍शन के बीच होगी जबर्दस्त टक्कर

Updated on 11-09-2021 08:33 PM
मुंबई । बालीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने डैशिंग लुक्‍स और स्‍टाइल के अलावा एक्‍टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। खबर है कि उन्‍होंने हाल ही में एक ऐक्‍शन फिल्‍म साइन की है, जिसमें उनके साथ अभिनेता विद्युत जामवाल भी नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका है, जब दोनों अभिनेता किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। कहा जा रहा है कि इस अनाम कमर्शियल एक्शन फिल्‍म की स्टोरी लाइन जबरदस्‍त होगी। फिल्‍म में अर्जुन नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। 
वहीं, खुद को एक्‍शन हीरो के रूप में स्‍थापित कर चुके विद्युत अपने प्रॉडक्‍शन के तले ही फिल्‍म का निर्माण कर रहे हैं। दोनों का फिल्‍म में लुक काफी अलग होगा। बताया जा रहा है कि नवंबर के आसपास फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, प्रॉजेक्ट से जुड़ी बाकी जानकारी का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के बचे हुए हिस्सों की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन इस एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 
विद्युत जामवाल तब तक अपनी फिल्‍म 'खुदा हाफिज 2' भी पूरी कर लेंगे जिसकी शूटिंग लखनऊ में चल रही है। इसके अलावा विद्युत ऐक्शन-थ्रिलर फिल्‍म 'सनक' में दिखाई देंगे। अर्जुन रामपाल 'द रेपिस्ट', 'धाकड़', अब्बास-मस्तान की नेटफ्लिक्स थ्रिलर 'टेंट हाउस' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगे। अर्जुन आखिरी बार जी5 की थ्रिलर 'नेल पॉलिश' में नजर आए थे, जिसमें उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.