पिता की राह पर अर्जुन तेंदुलकर, बाप-बेटे की जोड़ी का गजब संयोग, रणजी के बाद IPL में भी दिखा जलवा
Updated on
17-04-2023 07:43 PM
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 22वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस जीत में आकर्षण का केंद्र रहे अर्जुन तेंदुलकर। लंबे समय से मुंबई इंडियंस के डग आउट में इंतजार कर रहे आखिरकार अर्जुन को डेब्यू का मौका मिल ही गया। मुंबई ने अर्जुन के पहले मैच को यादगार बनाने की भरपूर कोशिश कि लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि उनके साथ संयोग जरूर हो गया। अर्जुन ने मुंबई के लिए अपने डेब्यू मैच में टीम के लिए पारी का पहला ओवर किया।अर्जुन ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए। हालांकि उनके दूसरे ओवर 12 रन पड़ गए जिसके बाद कप्तान ने आगे ओवर नहीं दिया। अर्जुन को उनके दो ओवर की गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन अपने पिता सचिन तेंदुकर की तरह वह गेंदबाजी में एक खास कारनामा कर बैठे।दरअसल सचिन ने भी अपने आईपीएल करियर में जब पहली बार गेंदबाजी की थी तो उन्होंने भी अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन ही दिए। सचिन ने साल 2009 में केकेआर के खिलाफ ही पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की थी। ऐसे में अर्जुन और सचिन के साथ एक खास संयोग हो गया। रणजी डेब्यू में पिता की तरह ठोका था शतकइसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में ही तूफानी शतकीय पारी खेली थी। अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ 177 रन बनाए थे। 34 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में शतक लगाकर बेहतरीन आगाज किया।आईपीएल में बाप-बेटे की पहली जोड़ी
इसके अलावा अर्जुन और सचिन इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले बाप-बेटे की पहली जोड़ी बन गई है। अर्जुन की तरह पिता सचिन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। अर्जुन साल 2021 में पहली मुंबई की टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि लंबे इंतजार के बाद उन्हें केकेआर के खिलाफ उन्हें मैदान पर उतारा गया।