अरमान मलिक ने अपनी दूसरी वाइफ कृतिका को गिफ्ट किया महंगा फोन, पायल की मायूसी देख लोगों को आया जमकर गुस्सा

Updated on 08-11-2024 02:41 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा अरमान मलिक पर फूट रहा है। लोग ये कहते दिख रहे हैं कि अरमान हमेशा ही पायल के साथ गलत करते हैं।

कृतिका अपने इस नए फोन को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। कृतिका अपने बेटे को नया फोन दिखाती है तो वो उनकी तरफ हाथ बढ़ाता है और कहता है कि मुझे दे दो। कृतिका कहती हैं- अभी देती हूं बेटा, बिना टेमपर्ड नहीं दे सकती।

पायल ने मायूस मन से कहा- ये आपने अच्छा फोन दिया है


इसके बाद पायल मलिक वो फोन देखती है और कहती है- ये आपने अच्छा फोन दिया है, मुझे तो नहीं दिया। इसपर अरमान कहते हैं- तुझे भी तो दिलाया था। फिर वो कहती हैं- कुछ कह ही नहीं रही गुड्डू। फिर पायल उस फोन को ऑपरेट करने की कोशिश करती हैं तो अरमान बोले- तू क्यों कर रही है, वो कर लेगी, उसका फोन है।

लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है


इसके बाद पायल कृतिका को कहती है- ये तेरा फोन...और पलट कर वो कहती हैं- तेरा नहीं, हमारा फोन। फिर पायल कहती हैं- हां, हमदोनों का फोन। अब इस वीडियो को देखकर लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है। एक ने कहा- पायल को ये आदमी जिंदगी भर तकलीफ ही देता है।

कई लोग बोले-दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे?


एक और ने कहा- जब इनके पास इतने पैसे हैं कि दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- पायल दीदी को भी दिलाना था न। एक और ने कहा- इसलिए एक ही बीवी होनी चहिए, रोज की किट किट न रहे। एक यूजर ने कहा- सारी चीजें पहले कृतिका को, फिर कहता है- पायल को मिलेगा, या तो साथ में दे देता। कई लोगों ने कहा है- दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए।


अरमान दोनों मे से किसे करते हैं ज्यादा प्यार, बोली थीं कृतिका


'बिग बॉस' के दौरान मीडिया ने एक बार सवाल कृतिका से सवाल किया था कि अरमान दोनों बीवियों में से किन्हें ज्यादा प्यार करते हैं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, 'पायल और मैं दोनों ही उनके लिए बराबर हैं, बस पायल थोड़ा जल्दी निकल गई तो पति के रूप में वो मेरे करीब अधिक दिखे। उन्होंने कहा था- अरमान उन पर या पायल पर कभी अपने फैसले नहीं थोपते। उस दौरान पायल सोशल मीडिया पर तलाक की बातें करती खूब सुनी गई थीं। जिसपर अरमान ने रणवीर शौरी से बातें करते हुए कहा था- उसे सिर्फ मसाला चाहिए, इसलिए वो ये बातें कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.