अजरबेजान से संघर्ष में 15 सैनिकों की मौत व 12 के बंधक बनाए जाने के बाद आर्मीनिया ने रूस से मांगी मदद

Updated on 17-11-2021 11:32 PM

येरवेन आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच हुई भीषण संघर्ष में आर्मीनिया के 15 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 12 सैनिकों को अजरबैजान के सैनिकों ने बंधक बना लिया है। आर्मीनिया ने अपने सैनिकों को छुड़ाने और कब्जाई जमीन को वापस दिलवाने में रूस से मदद मांगी है। बताया जाता है कि अजरबैजान की सेना ने आर्मीनिया के दो इलाकों पर कब्जा कर लिया है।

पिछले साल नागोर्नो-कराबाख को लेकर दोनों देशों के बीच 44 दिनों तक युद्ध चला था। इस युद्ध में कम से कम 6500 लोग मारे गए थे, जबकि 10000 से अधिक लोग घायल हुए थे। युद्ध अजरबैजान के लिए एक निर्णायक जीत के साथ समाप्त हुआ था। युद्ध में इजरायल और तुर्की ने खुलकर अजरबैजान की मदद की थी, जबकि रूस ने आर्मीनिया की हिचक के साथ मदद की।

उस समय रूस की मध्यस्थता और नागोर्नो-कराबाख में लगभग 2,000 शांति सैनिकों को तैनात करने के बाद यह संघर्ष खत्म हुआ था। आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय के हवाले मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि अजरबैजान की सेना ने तोपों, छोटे हथियारों और आर्मर्ड व्हीकल से आर्मेनियाई सेना पर हमला बोला। इस हमले में उनके 15 सैनिक मारे गए हैं जबकि 12 पकड़े गए।

आर्मेनिया की सुरक्षा परिषद के सचिव आर्मेन ग्रिगोरियन ने कहा चूंकि अजरबैजान ने आर्मेनिया के संप्रभु क्षेत्र पर हमला किया है, इसलिए, हमने रूस से, मौजूदा 1987 (आपसी रक्षा) समझौते के आधार पर आर्मेनिया की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने का आग्रह किया है। रूस का आर्मेनिया में सैन्य अड्डा है और नागोर्नो-कराबाख में शांति सेना भी मौजूद है। अर्मेनिया की अपील पर रूस ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने आर्मीनियाई पक्ष की ओर से बड़े पैमाने पर उकसावे की कार्रवाइयों का जवाब देने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया था। अजरबैजान ने आर्मीनिया के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को विवाद बढ़ाने के लिए दोषी ठहराया है। अजरबैजान ने कहा कि आर्मीनियाई बलों ने तोपखाने और मोर्टार फायर के साथ हमारी सेना की चौकियों पर गोलाबारी की, जिसके जवाब में हमारी सेना ने कार्रवाई की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.