अजरबैजान में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेना का हेलीकॉप्टर, 14 सैनिकों की मौत

Updated on 01-12-2021 10:12 PM

बाकू अजरबैजान में हुए बड़े हादसे में सेना का एक हैलीकाप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 14 सैनिक मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि देश के काकेशस क्षेत्र के पूर्व में एक ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान अजरबैजान की सेना का एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। पूर्व सोवियत गणराज्य के फ्रंटियर गार्ड ने एक बयान में कहा राज्य सीमा सेवा के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 14 सैनिकों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

इससे पहले मंगलवार को देश की सीमा सेवा और अभियोजक जनरल ने एक संयुक्त बयान में कहा अजरबैजान की राज्य सीमा सेवा से संबंधित एक सैन्य हेलीकॉप्टर खैजी क्षेत्र के गाराखेबाट हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। यह दुर्घघटना ऐसे समय हुई, जब दो हफ्ते पहले ही अजरबैजान और पड़ोसी आर्मेनिया के बीच अपनी साझा सीमा पर सबसे खराब लड़ाई हुई।

यह लड़ाई पिछले साल नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र  में युद्ध के बाद हुई है। पिछले साल छह हफ्ते चले युद्ध में 6500 से अधिक लोगों की जान चली गई। यह युद्ध नवंबर 2020 में जाकर खत्म हुआ। रूस ने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच युद्धविराम करवाया। इस सौदे ने आर्मेनिया को उस क्षेत्र को सौंप दिया, जिसे उसने दशकों तक नियंत्रित किया था। 16 नवंबर को हुई लड़ाई में छह आर्मेनियाई और सात अजरबैजानी सैनिक मारे गए। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव खासा बढ़ गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.