नीरज चोपड़ा के बुलाते ही झंडा भूल दौड़ पड़े अरशद नदीम, तिरंगे के साथ दिए पोज, ये तस्वीरें दिल जीत लेंगी

Updated on 28-08-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीत लिया था। पोडियम पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के बाद जश्न में डूबे हुए थे। इस बीच कैमरामैन को पोज देने के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया को दिल जीत लिया। उन्होंने कट्टर विरोधी और अक्सर हर मंच पर दुश्मनी निभाने वाले पाकिस्तान के सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी अरशद नदीम को पोज के लिए बुलाया तो वह भी दौड़ पड़े। मानों वह इस बुलावे का इंतजार कर रहे थे। इन दोनों ने कैमरे पर पोज दिए और यह बता दिया कि अगर कोशिश की जाए तो प्यार और दोस्ती का मेसेज भी दिया जा सकता है।

इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही हैं। रोचक बात यह है कि जहां नीरज के हाथ में तिरंगा था तो कंधे कंधा मिलाकर तस्वीरें खिंचवा रहे अरशद नदीम खूशी में झूम रहे थे। इस मोमेंट ने उसकी याद दिला दी जब तोक्यो ओलिंपिक में नीरज का भाला छूने की वजह से अरशद विवादों में आ गए थे। उस समय नीरज ने बड़ा दिल दिखाते हुए उनका सपोर्ट किया था और विश्व पटल पर छा गए थे।

बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज को गर्व से भारतीय तिरंगे को पकड़े देखा गया। हंगरी में हो रही चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले नदीम ने अपने भारतीय खिलाड़ी के साथ गजब का मोमेंट शेयर किया। नदीम को उनकी उपलब्धियों के लिए वाह वाही मिल रही है। उन्होंने कम सुविधाओं के बावजूद सिल्वर मेडल जीता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पोस्ट किया- मुल्तान के हमारे स्टार अरशद नदीम का समर्थन करते हैं। हमें आपके प्रयासों पर गर्व है, क्योंकि आप विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पाकिस्तान के लिए पहले पदक विजेता बने हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि कैमरे के लिए पोज देते वक्त उनके पास पाकिस्तानी झंडा क्यों नहीं था। एक यूजर ने लिखा- क्या पाकिस्तान के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तानी झंडा देने वाला कोई नहीं था, भारत के नीरज चोपड़ा भी हैरान थे। दूसरी ओर, एक यूजर ने लिखा- अखंड़ भारत।

उल्लेखनीय है कि चोपड़ा ने भारत के लिए ऐतिहासिक पहला गोल्ड मेडल जीता। पिछले कुछ महीनों से चोट से परेशान चल रहे चोपड़ा ने हंगरी की राजधानी में अपनी दूसरी बारी में 88.17 के विशाल थ्रो के साथ प्रतियोगिता में बाजी मार ली। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत मेडल जीता, जो उनके देश के लिए पहला विश्‍व चैंपियनशिप मेडल है, जबकि चेक गणराज्य के याकूब वडलेज ने 86.67 की दूरी के साथ पिछले साल ओरेगन में जीता कांस्य मेडल बरकरार रखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.