अर्शदीप और खलील देखते रह गए, 26 साल के अनकैप्ड लेफ्ट आर्म पेसर ने भारतीय टेस्ट टीम में मारी एंट्री

Updated on 09-09-2024 04:23 PM
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम में काफी समय से बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं दिखा है। टी नटराजन भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले आखिरी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे। ऐतिहासिक वाका टेस्ट में प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने की वजह से उन्हें मौका मिला था। भारतीय टीम को एक युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की टेस्ट में तलाश है। अर्शदीप सिंह ने टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा खलील अहमद भी है। लेकिन दोनों को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम में मौका नहीं मिला।

यश दयाल को मिली एंट्री


अर्शदीप की तरह खलील अहमद भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इन दोनों को नजरअंदाज करते हुए चयनकर्ताओं ने यश दयाल पर भरोसा जताया है। दयाल ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में इंडिया बी के लिए तीन विकेट लिए थे। दयाल ने मयंक अग्रवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को आउट किया। ये सभी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन


यश दयाल यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अभी तक खेले 24 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 76 विकेट हैं। उनकी बेस्ट बॉलिंग 48 रन देकर 5 विकेट है। 2018 में उन्होंने गोवा के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करवाते हैं। यही वजह है कि बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता है।

प्लेइंग इलेवन में मौका मुश्किल


यश दयाल के अलावा भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को जगह मिली है। बुमराह का खेलना तय है। मोहम्मद सिराज का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है, ऐसे में वो बुमराह के साथी बन सकते हैं। भारतीय पिचों में दो से ज्यादा तेज गेंदबाज शायद ही दिखें। यही वजह है कि आकाश दीप के साथ यश दयाल बेंच पर बैठ सकते हैं। हालांकि साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया जाना है। दयाल टीम में बने रहे तो वहां मौका मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.