अर्शदीप की कुटाई, हार्दिक गोल्डन डक... टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिलने के बाद भारतीय सितारे आईपीएल में फ्लॉप

Updated on 02-05-2024 01:29 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 30 अप्रैल को बीसीसीआई ने टीम के 15 खिलाड़ियों को नाम बताया। इसके साथ ही चार ट्रैवलिंग रिजर्व को भी चुना गया है। टीम घोषित होने के बाद आईपीएल में दो मैच हुए हैं। इसमें टी20 वर्ल्ड कप खेलने जाने वाले 7 खिलाड़ी मैदान पर दिखे हैं। इसमें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर तीन प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। हम आपको इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।

रोहित शर्मा- 4 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। मोहसिन खान ने रोहित का विकेट लिया। आईपीएल 2024 में शानदार शुरुआत करने वाले रोहित में तीन मैचों से रोहित दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं।

अर्शदीप सिंह- 4 ओवर में 52 रन

अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नई गेंद संभालते नजर आएंगे। वह डेथ ओवर में भी गेंदबाजी करेंगे। लेकिन वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलने के बाद चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरे अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए। आखिरी दो ओवर में उन्होंने 5 वाइड डाली।

सूर्यकुमार यादव- 6 गेंद पर 10 रन

सूर्यकुमार यादव को थोड़ा अनलकी माना जा सकता है। लेग स्टंप के बाहर की गेंद उनके ग्लब्स में लगने के बाद विकेटकीपर के पास चली गई। उससे पहले सूर्या अच्छा दिख रहे थे। उन्होंने एक छक्का भी मारा था।

जसप्रीत बुमराह- 4 ओवर में 17 रन

जसप्रीत बुमराह ने जरूर अपने नाम के अनुरुप गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 ही रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। लखनऊ के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ लगातार डिफेंडिंग शॉट खेले जिससे विकेट लेने का मौका नहीं मिला।

रविंद्र जडेजा- 2 रन और 0 विकेट

रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रमुख ऑलराउंडर होंगे। उनपर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी भी होगी। चेन्नई के लिए नंबर चार पर आकर जडेजा ने 2 रनों का योगदान दिया। फिर 3 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए।

हार्दिक पंड्या- 0 रन और दो विकेट

हार्दिक पंड्या लखनऊ के खिलाफ गोल्डन डक हो गए। नवीन उल हक ने उनका विकेट लिया। हालांकि गेंद से हार्दिक ने जरूर उम्मीद जगाई है। 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर उन्होंने केएल राहुल और दीपक हुड्डा को आउट किया था।

शिवम दुबे- 0 रन और एक विकेट

आईपीएल में तूफानी बैटिंग की वजह से शिवम दुबे को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली। लेकिन टीम में आने के बाद वह स्पिन के खिलाफ गोल्डन डक हो गए। सीजन में पहली बार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने पहले ओवर में विकेट लिया लेकिन उसी ओवर में 14 रन भी खा गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.