अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेस पहुंचे कलाकार

Updated on 07-10-2021 07:48 PM

लॉस एजेलिस अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। रूसी एक्ट्रेस यूलिया पेरेसील्द और डायरेक्टर क्लिम शिपेंको अंतरिक्ष के अपने सफर पर रवाना हो गए हैं। दोनों रूसी सोयूज अंतरिक्ष यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन स्टेशन (आईएसएस) रवाना हुए। उनके साथ तीन बार अंतरिक्ष के सफर पर जा चुके एंतन शकाप्लेरोव भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतरिक्ष यान कजाखिस्तान स्थित लॉन्च सेंटर से मंगलवार दोपहर रवाना हुआ। इस दौरान सभी यात्री ठीक महसूस कर रहे थे और अंतरिक्ष यान भी सामान्य रूप से काम कर रहा था। बताया गया कि अंतरिक्ष यान को आईएसएस तक पहुंचने में लगभग तीन घंटे 17 मिनट का समय लगा। अंतरिक्ष में जिस फिल्म की शूटिंग होने वाली है वो एक डॉक्टर के बारे में है। जो एक अंतरिक्ष यात्री की जान बचाने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन स्टेशन की यात्रा करता है। अंतरिक्ष में जाने से पहले एक्ट्रेस यूलिया और डायरेक्टर शिपेंको ने जीरो ग्रैविटी में रहने की खूब ट्रेनिंग ली थी।


गौरतलब है कि इससे पहले हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग करने वाले थे, जिसमें दुनियाभर के लोगों को दिलचस्पी थी। लेकिन कुछ वजहों से उनका 'स्पेस मिशन' 2022 तक के लिए टाल दिया गया। कथित तौर पर टॉम क्रूज अरबपति एलोन मस्क द्वारा समर्थित 200 मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट (स्पेश एक्स) के तहत आईएसएस के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन उससे पहले रूसी फिल्म डायरेक्टर अंतरिक्ष पर पहुंच गए, जो करीब 12 दिन स्पेस स्टेशन में बिताएंगे और फिल्म के एक सीन की शूटिंग करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.