अरुणा ने सुनाई अपने ढ़ेर सारी बातें

Updated on 27-02-2022 06:04 PM

मुंबई  अपनी शादी के 32 साल पहली बार बालीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने पति और फिल्म निर्माता कुकू कोहली के ऐसे झूठ से पर्दा उठाया, जिसको उन्होंने शादी से पहले बोला था। साथ में महमूद के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके करियर को बनाने और बिगाड़ने वाले महमूद ही है। अरुणा ईरानी ने हाल ही में अपनी पसर्नल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की।

उन्होंने इन सब चीजों के जिक्र किया और गुजरे जमाने में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किए अपने अनुभवों को भी शेयर किया.अरुणा और कुकू की शादी 1990 में तब हुई थी, जब वह 40 साल की थीं।अपने रिश्ते की शुरूआत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता उनके फिल्म के सेट पर बहुत सारे झगड़ों के साथ शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही ये सब एक रोमांस में बदल गया।

 उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान, वह अन्य सभी अभिनेताओं को तब तक इंतजार करवाते थे, जब तक कि धर्मेंद्र शूटिंग शुरू करने के लिए सेट पर नहीं जाते और मुझे उस पर बहुत गुस्सा आता था क्योंकि मैं उस समय कुछ और फिल्मों में भी काम कर रही थी। मैं उनसे बहुत परेशान हो जाती थी और वह मुझे दिलासा देते थे।उस चक्कर में कैसे लफ्डा हो गया, समझ ही नहीं आया।

अरुणा ने इस बातचीत में कहा कि जब मैं और कुकू मिले तो वह पहले से शादीशुदा और बेटियों पिता थे।लेकिन इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया था।इसलिए मैंने भी रिश्ते को आगे बढ़ा लिया।अरुणा ने कहा कि मैंने कभी उनकी पत्नी के बारे में बात नहीं की, लेकिन अब इसलिए कर रही हूं क्योंकि कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया है.अरुणा ईरानी ने महमूद के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि फिल्म कारवां (1971) के बाद मुझे दो सालों तक कोई काम नहीं मिला। कारवां और बॉम्बे टू गोवा (1972) काफी हिट साबित हुई।यह दोनों फिल्में लगभग एक समय के आस-पास रिलीज हुई थीं।यह दोनों फिल्में हिट साबित हुईं, लेकिन कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि मैंने उसी समय महमूद से शादी कर ली हैं।उन्होंने कहा कि मैंने सार्वजनिक रूप से चीजों को समझाने की कोशिश भी नहीं की और लगभग ढाई साल तक मुझे कोई काम नहीं मिला, गनीमत इस बात की रही कि दो सालों बाद मेरे पास राज कपूर का कॉल आया और उन्होंने मुझे फिल्म बॉबी ऑफर की।मैंने उनके ऑफर को तुरंत स्वीकार कर लिया सौभाग्य से फिल्म बॉबी ब्लाकबस्टर निकली।

अरुणा ने आगे कहा, ‘फिल्म बॉबी के बाद मेरे करियर फिर से ट्रैक पर गया और फिर उसके बाद मैंने कभी मुड़कर नहीं देखा।मुझे जो रोल आते गए मैंने किए।मैंने यह नहीं सोचा कि यह रोल नहीं करूंगी, वो रोल नहीं करूंगी।

आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे खुशी है कि महमूद ने मेरा करियर बनाया और उन्होंने ने ही मेरे करियर को बर्बाद किया, लेकिन सब कुछ ठीक हो गया था मैं वापस अपने ट्रैक पर लौट आई थी।एक्ट्रेस ने माना कि उनके साथ काम करना हमेशा से शानदार रहा महमूद साहब ने उन्हें एक्टिंग, कॉमेडी और टाइमिंग के बारे में बहुत कुछ सीखाया। बता दें कि दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पिछले पांच दशक से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं और अपनी अदाकारी से लोगों को दिलों पर राज किया। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.