लीडर के तौर पर प्लेयर्स का भरोसा जीतना जरूरी : धोनी बोले जब आप प्लेयर्स के वफादार बनेंगे तब टीम की परफॉर्मेंस बेहतर होगी

Updated on 10-02-2024 12:52 PM

भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान एमएस धोनी का कहना है कि लीडर के तौर पर आपको प्लेयर्स की रिस्पेक्ट करना जरूरी है, जब तक आप उन्हें नहीं समझेंगे, तब तक उनका भरोसा जीतना मुश्किल है।

सिंगल आईडी कंपनी के एक प्रोग्राम में धोनी ने कहा, प्लेयर्स की रिस्पेक्ट आपकी पोजीशन से नहीं, बल्कि एक्शन से आती है। सम्मान पाने की कोशिश न करें बल्कि इसे अर्जित करें, क्योंकि यह बहुत स्वाभाविक है। एक बार आपमें वह निष्ठा आ गई तो टीम का प्रदर्शन भी वैसा ही होगा।

कई बार आप खुद पर विश्वास नहीं करते - धोनी
धोनी ने कहा- मुझे हमेशा लगता था कि लीडर के तौर पर सम्मान अर्जित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कुर्सी या पद के साथ नहीं आता है। यह आपके एक्शन के साथ आता है। कभी-कभी, भले ही टीम आप पर विश्वास करती हो, आप वास्तव में पहले व्यक्ति हैं जो खुद पर भरोसा नहीं करेंगे।

प्लेयर्स की स्ट्रैंथ और वीकनेस जानना जरूरी
धोनी ने कहा - पहला कदम ड्रेसिंग रूम में प्रत्येक खिलाड़ी की ताकत और कमजोरी को समझना है। कुछ लोगों को दबाव पसंद होता है और कुछ लोगों को दबाव पसंद नहीं होता। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप किसी खिलाड़ी की कमजोरी पर काम करना शुरू कर देंगे, बिना उसे बताए कि यह उसकी कमजोरी है।

यह एक खिलाड़ी को कॉन्फिडेंट रखता है और खिलाड़ी को खुद पर संदेह करने से रोकता है। वे यह देखना पसंद करते हैं कि यह कैसे काम करता है। कप्तान या कोच का काम यह पता लगाना है कि किसके लिए क्या काम कर रहा है।

90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले
धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इनमें उन्होंने 4,876 टेस्ट, 10,773 वनडे और 1,617 टी-20 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में अब तक 190 मैच में 4,432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब जीता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने 2023 में भी IPL जीता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.