गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही इन चार दिग्गजों की टीम इंडिया से विदाई तय, BCCI ने मान ली ये 5 शर्तें

Updated on 17-06-2024 02:54 PM
नई दिल्ली: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की नियुक्ति लगभग पक्की हो गई है। वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध मौजूदा टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि जून के आखिरी हफ्ते में बीसीसीआई गंभीर की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर देगा। मीडिया सूत्रों की माने तो गौतम गंभीर अपनी शर्तों पर हेड कोच बनने के लिए तैयार हुए हैं। उन्होंने बीसीसीआई के सामने कुछ डिमांड रखी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार किया उसके बाद ही 2007 और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर ने हामी भरी।

गौतम गंभीर की 5 शर्त
टीम इंडिया पर चाहिए पूरा कंट्रोल
सपोर्ट कोचिंग स्टाफ चुनने की आजादी
CT25 सीनियर प्लेयर्स का आखिरी मौका 
टेस्ट की टीम इंडिया पूरी तरह अलग
2027 वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार
गंभीर की एंट्री से इन 4 प्लेयर्स की छुट्टी
42 वर्षीय गौतम गंभीर की देखरेख, मेंटॉरशिप में ही कोलकाता नाइटराइडर्स 10 साल का सूखा खत्म करने में कामयाब रहा था और 2014 के बाद पहली बार और कुल तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। अब जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनने जा रहे हैं तो इतना तय है कि टीम में बड़े बदलाव होंगे। आक्रामक रवैये वाले दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी के आने के बाद इन चार खिलाड़ियों की छुट्टी तय है।
विराट कोहली- तीनों फॉर्मट में रनों का अंबार लगा चुके विराट कोहली भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हैं। 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने भारत को कई मैच जिताए हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि अब विराट को सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर ही फोकस करना चाहिए। टी-20 में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की जरूरत है।
रोहित शर्मा- मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 में डेब्यू किया था। विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें कैप्टन बनाया गया। फिलहाल वह तीनों फॉर्मेट में भारत की अगुवाई कर रहे हैं। वैसे भी बीते कई साल से टी-20 फॉर्मेट में हिटमैन का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे में आप देखेंगे कि गंभीर के आने से शायद रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट नहीं खेल पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.