आशीष कादियान ने फ्रंटलाइन ऑफिसर के रूप में अपने पिता के सतत प्रयासों के लिये उन्हें सलाम किया

Updated on 24-06-2020 11:54 PM

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश थम गया है। वर्तमान में जहां प्रमुख शहरों में इसके आगे बढ़ने की संभावनाओं के साथ लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में फ्रंटलाइन वॉरियर्स हैं जोकि पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्हीं में से एक हैं- एक्टर आशीष कादियान के पिता राजवीर सिंह कादियान।

फिलहाल एण्ड टीवी के शो 'संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें' में इंद्रेश की भूमिका निभा रहे, आशीष ने अपने पिता के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि- “मैंने अपने पिता को देश को अधिक सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाने में अपना कर्तव्य निभाते हुये सौ प्रतिशत प्रयास करते देखा है। जब हम बहुत ही उत्सुकता से उनके काम के बारे में पूछा करते थे तो उनसे हमें साहसिक मुठभेड़ के बारे में और कहानियां सुनने को मिलती थीं। बचपन से ही मैंने उन्हें अपनी वर्दी के प्रति सम्मान करते हुए देखा है। साथ ही देश की बेहतरी के लिये जुनून के साथ काम करते हुए। लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति में, मैं और मेरी मां मुंबई में फंस गये हैं, जबकि मेरे पिता और भाई दिल्ली में हैं। इस महामारी में दिन-रात अपने पिता को संघर्ष करते हुए देखना जितना मश्किल है उतना ही उनके प्रति गर्व महसूस होता है। उनके संक्रमित होने का डर बराबर बना हुआ है, लेकिन हमें संतुष्टि है कि वह एक नेक कार्य कर रहे हैं।"

लोगों में महामारी के बढ़ते डर के साथ, कुछ लोग ऐसे भी हैं जोकि सरकारी नियमों और शर्तों को मानने से इनकार कर रहे हैंदर्शकों से घर पर रहने की गुजारिश करते हुए आशीष कहते हैं, "लॉकडाउन के नियमों का पालन करना और घर पर रहना अभी बेहद जरूरी है। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स हर दिन इस खतरनाक महामारी से हमारी रक्षा करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। ये नियम हमारे फायदे के लिये बनाये गये हैं और हमें उनका पालन जरूर करना चाहिये।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.