आशू- प्रगट और किक्की का इस्तीफा हुआ मंजूर:लुधियाना उपचुनाव में हार की ली जिम्मेदारी

Updated on 27-06-2025 12:46 PM

पंजाब के लुधियाना में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद वर्किंग कमेटी के पद से प्रधान भारत भूषण आशू, उप प्रधान विधायक प्रगट सिंह और कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने हार की जिम्मेदारी ली और हाईकमान को इस्तीफा भेजा था। आज शाम प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने उक्त नेताओं के इस्तीफे मंजूरी की जानकारी सांझा की।

लुधियाना उप-चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर लोगों के सामने आ गई जिस कारण कांग्रेस को यह सीट गवानी पड़ी। कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू और प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का छत्तीस का आंकड़ा इस समय चल रहा है।

राजा वड़िंग और एलओपी नेता प्रताप बाजवा का गुट आशू के चुनाव प्रचार से कोसों दूर रहा। सिर्फ नामांकन दाखिल करवाने वाले दिन और आखिरी दिन प्रेस कान्फ्रेंस करने के लिए वड़िंग जरूर कांग्रेस चुनाव दफ्तर पहुंचे।

आशू 10 हजार 637 हजार से अधिक वोटों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से हारे है। आशू ने मीडिया के सामने खुलकर कहा है कि प्रत्येक कांग्रेसी को इस चुनाव में पार्टी का साथ देना चाहिए था, लेकिन अब यदि कुछ लोग प्रचार के लिए निमंत्रण की प्रतीक्षा में है तो ये उनकी अपनी सोच है। ये मेरी शादी का समारोह नहीं था कि मैं हर एक को न्योता दूं। कांग्रेस पार्टी सभी वर्करों की पार्टी है।

लुधियाना चुनाव हार पर आशु के हक में दिया गया इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, विधायक परगट सिंह और पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने ये इस्तीफा लुधियाना चुनाव में मिली हार को देखते हुए दिया था। दोनों आशु के हक में ये फैसला लिया है। आशू ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मैं अकेला चुनाव लड़ा हूं तो मैं अकेला ही हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मेरा साथ पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, राणा गुरजीत, प्रगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने खुल कर दिया।

प्रदेश प्रभारी बघेल ने इस्तीफा मंजूर करने की जानकारी साझा की

भारत भूषण आशू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी तरह परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। तीनों इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 28 July 2026
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने अपने अधिकृत पाइप एसोसिएट श्री साई स्टील (तापी) एवं उनके स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील (पुणे) के सहयोग से पुणे में "स्टेनलेस स्टील…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
Advt.