अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

Updated on 06-12-2021 11:01 PM

मुम्बई टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट में एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। अश्विन ने इस मैच की दूसरी पारी में कीवी बल्लेबाज विल यंग को आउट करते ही इस साल टेस्ट प्रारुप में अपने 50 विकेट पूरी किये। यह चौथी बार है जब अश्विन ने एक कैलेंडर वर्ष में 50 से अधिक विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के रिकार्ड को तोड़ा है। अश्विन ने साल 2015, 2016 और 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं कुंबले ने तीन बार साल 1999, 2004 और 2006 में एक साल में 50 या इससे अधिक टेस्ट विकेट लिए थे।

वहीं ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 2001 और 2002 में लगातार 2 साल 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए थे। इसके बाद साल 2008 में भी उन्होंने यह कारनामा किया था। पूर्व कप्तान कपिल देव ने साल 1979 और 1983 में दो बार 50 से अधिक विकेट लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.