अश्विन बने भारतीय पिचों पर टॉप विकेट टेकर : कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित शर्मा के 4 हजार रन पूरे

Updated on 26-02-2024 12:47 PM

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट जीतने के लिए 152 रन की जरूरत है। टीम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक बगैर नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन पर नाबाद हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड दूसरी पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। अश्विन अब भारतीय पिचों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वे पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बने हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। तीसरे दिन के खेल में बने रिकॉर्ड्स एक-एक कर जानते हैं।

1. भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारतीय पिचों पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। अश्विन के नाम भारत में 59 टेस्ट मैच में 354 विकेट हो गए हैं, जबकि कुंबले के नाम 63 मैचों में 350 विकेट हैं। इस सूची में तीसरा नाम हरभजन सिंह का है। हरभजन के नाम 265 विकेट दर्ज हैं।

2. घर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज
अश्विन घरेलू मैदानों पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस सूची में भी अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। होम ग्राउंड्स पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने श्रीलंकाई पिचों पर 73 मैचों में 493 विकेट चटकाए हैं। मुथैया के बाद जेम्स एंडसरन ने इंग्लैंड में 105 मैचों में 434 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, स्टुअर्ड ब्रॉड 398 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

4. सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अश्विन सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। रविचंद्रन ने 99 मैचों में 35वीं बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं, जबकि कुंबले को यह कारनामा करने में 132 मैच लगे थे। इस सूची में तीसरा नाम हरभजन सिंह का है। हरभजन 103 मैचों में 25 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं।

5. एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स में जायसवाल
युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के मौजूदा सीरीज में 600 रन हो गए हैं। वे एक सीरीज में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस सूची के टॉप-2 पायदान पर दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपन करते हुए 774 और 732 रन बना चुके हैं। जायसवाल ने वीरेंद्र सहवाग (544 रन) को पीछे छोड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.