अकरम से आगे निकले अश्विन

Updated on 28-11-2021 08:52 PM

कानपुर भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने मेहमान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही . क्रिकेट टेस्ट मैच में एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट लेने के साथ ही अपने टेस्ट करियर में 416 विकेट पूरे किए। अश्विन ने अपने करियर के 80वें टेस्ट मैच की 149वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है। इस प्रकार अब उनके नाक कुल 416 विकेट हो गए हैं।

अश्विन ने इस तरह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का रिकार्ड तोड़ दिया है। अकरम के टेस्ट क्रिकेट में कुल 414 विकेट हैं। अब अश्विन की नजरें हरभजन सिंह के रिकॉर्ड पर हैं हरभजन के नाम कुल 417 विकेट हैं। वैसे भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले के नाम हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान कपिल देव हैं , कपिल के नाम 131 टेस्ट मैचों में कुल 434 विकेट हैं।

अश्विन के करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट के अलावा अभी तक 111 एकदिवसीय और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। उन्होंने एकदिवसीय में कुल 150 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 61 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 135 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 655 विकेट हासिल किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.