अश्वनी कुमार और ये 4... मुंबई इंडियंस के पांच हीरो, आईपीएल 2025 में दिलाई पहली जीत

Updated on 01-04-2025 01:32 PM
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई के लिए इस मैच में कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। अकेले अश्वनी कुमार ने केकेआर के खिलाफ 4 विकेट झटक लिए। वहीं और भी कई खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने इस मैच को जीतने में मुंबई की टीम की मदद की। आगे हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं।

अश्वनी कुमार ने किया कमाल

23 साल के अश्वनी आईपीएल डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 4/24 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया। अश्वनी ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल के विकेट लिए। उन्हें मैच का प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ट्रेंट बोल्ट ने दिलाई शुरुआत

अश्वनी के तूफान से पहले मुंबई की टीम को ट्रेंट बोल्ट ने इस मैच में कमाल की शुरुआत दिलाई थी। बोल्ट ने पहले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज सुनील नरेन को आउट कर पवेलियन भेजा था। बोल्ट ने ओवर की चौथी गेंद पर नरेन को शानदार अंदाज में बोल्ड कर दिया। इससे केकेआर को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई।

दीपक चाहर का शानदार प्रदर्शन

एक और गेंदबाज जिसने मुंबई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया वो दीपक चाहर हैं। दीपक चाहर ने भी बोल्ट की तरह अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। उन्होंने ये विकेट पिछले मैच में केकेआर के हीरो रहे क्विंटन डी कॉक का लिया। वहीं दीपक ने वेंकटेश अय्यर को भी आउट किया।

रयान रिकलटन ने बल्ले से बोला हमला

मुंबई के गेंदबाजों के अलावा बल्ले से रयान रिकलटन ने कमाल किया। 117 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए रियान रिकलटन ने कमाल की शुरुआत की। रिकलटन ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। खास बात ये रही कि वो अपनी टीम की जीत तक नाबाद रहे। रिकलटन ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

सूर्या का तगड़ा प्रदर्शन

रिकलटन के अलावा मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव का भी योगदान रहा। सूर्या ने सिर्फ 9 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सूर्या ने मुंबई की टीम को छक्का मारकर मैच जिताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.